वॉशिंगटन DC में 9वीं स्ट्रीट टनल के अंदर मेट्रो बस में लगी आग, कई किलोमीटर दूर से दिखा काले धुएं का गुबार

वॉशिंगटन डीसी में डिस्ट्रिक्ट की 9वीं स्ट्रीट टनल के अंदर एक मेट्रो बस में आग लगने की खबर है। मेट्रो बस में आग लगने के बाद वहां काले धुएं का गुबार उठता देखा गया।

Washington DC Fire
Washington DC Fire | Image: X

Washington DC: अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी वॉशिंगटन डीसी में डिस्ट्रिक्ट की 9वीं स्ट्रीट टनल के अंदर एक मेट्रो बस में आग लगने की खबर है। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

डीसी फायर और EMS डिपार्टमेंट के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 7 बजे से ठीक पहले आग लगने की सूचना मिली। मेट्रो बस में आग लगने के बाद वहां काले धुएं का गुबार उठता देखा गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग की लपटों में घिरी मेट्रो बस

अधिकारियों के बताया कि बस पूरी तरह से आग की लपटों में घिरी हुई थी। तेज लपटें और धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

इलाके में यातायात किया गया बंद कर

आग लगने के बाद इलाके में यातायात बंद कर दिया गया और अधिकारियों ने चालकों से दूसरे रास्तों का विकल्प चुनने का आग्रह किया। बताया जा रहा है कि दक्षिण की ओर जाने वाली लेन बंद कर दी गईं, जबकि दमकलकर्मी आग बुझाने का काम कर रहे थे।

Advertisement

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

वहीं डीसी फायर और EMS ने पुष्टि की है कि जब बस में आग लगी, तब सुरंग के अंदर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। डीसी मेट्रो ने यह भी बताया कि घटना के समय बस में कोई सवार नहीं था।

यह भी पढ़ें: ट्रंप के नरक वाले पोस्ट पर मची हायतौबा... तो डैमेज कंट्रोल में उतरा US

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड