अपडेटेड 15 April 2025 at 07:49 IST

Earthquake: भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा ये देश, इन शहरों में मचा हड़कंप; पहाड़ों से गिरे पत्थर

अमेरिकी राज्य दक्षिणी कैलिफोर्निया में 5.2 तीव्रता के आए भूकंप से लोग सहम उठे। सैन डिएगो के बाहर ग्रामीण इलाकों में पहाड़ों से पत्थर सड़कों पर गिरने लगे।

earthquake jolts-san-diego Southern California 5-2-magnitude
भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा अमेरिका | Image: Representational

अमेरिका के कुछ हिस्सों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि पहाड़ों से पत्थर की बारिश जैसे होने लगी। वहीं, लोगों के घरों पर रखा समान भी गिरने लगा। लोग डरे सहमें अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। भूकंप के झटकों का कुछ वीडियो भी सामने है, जिसे देखकर इसकी तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सोमवार को कैलिफोर्निया के जूलियन के पास 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने सैन डिएगो क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र सैन डिएगो शहर से लगभग 30 मील उत्तर-पूर्व में जूलियन के पहाड़ी शहर के पास स्थित था। USGS ने शुरू में भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की थी, लेकिन अपडेट किए गए डेटा के बाद इसे संशोधित करके 5.2 कर दिया गया।

दक्षिणी कैलिफोर्निया में 5.2 तीव्रता का भूकंप

अमेरिकी राज्य दक्षिणी कैलिफोर्निया में 5.2 तीव्रता के आए भूकंप से लोग सहम उठे। भूकंप के झटकों से सैन डिएगो के बाहर ग्रामीण इलाकों में पहाड़ों से पत्थर सड़कों पर गिरने लगे। सोशल मीडिया पर भूकंप के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें एक जू में हाथी को भागते देखा जा सकता है। घरों में अलमारियों और दीवारों से सामान भरभरा कर गिरने लगा। हालांकि, इस भूकंप से किसी तरह की जनहानि की जानकारी नहीं है। अधिकारी नुकसान के आंकलन में जुटे हैं।

सैन डिएगो काउंटी में भूकंप का केंद्र

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10:08 बजे आया और इसका केंद्र सैन डिएगो काउंटी में था, जो जूलियन से केवल कुछ मील (4 किलोमीटर) दूर है। बता दें कि जूलियन लगभग 1,500 लोगों की आबादी वाला एक पहाड़ी शहर है, जो अपनी सेब पाई की दुकानों के लिए जाना जाता है।
 

Advertisement

EMSC ने लोगों को किया अलर्ट

भूकंप के दौरान सैन डिएगो जू सफारी पार्क में अफ्रीकी हाथियों के एक झुंड को भूकंप के दौरान अपने बच्चों को घेरकर उनकी रक्षा करते हुए वीडियो सामने आया है। बता दें कि हाथियों में अपने पैरों के माध्यम से ध्वनि या कंपन को महसूस करने की क्षमता होती है, और वे सुरक्षा के लिए एक घेरा बनाकर खड़े हो जाते हैं। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) ने भी इस भूकंप की पुष्टि की है और लोगों को चेतावनी दी है कि आगे भी झटके आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: चोकसी को देश लाने में क्या हैं अड़चनें? बचाने के लिए वकील ने बनाया प्लान

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 15 April 2025 at 07:25 IST