Donald Trump: मैंने दुनिया में 7 युद्ध रुकवाए, लोगों की जान बचाना मेरे लिए सबसे बड़ा नोबेल- UNGA में बोले राष्ट्रपति ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने UNGA में कहा कि मैंने दुनिया में 7 युद्ध रुकवाए। लोगों की जान बचाना ही मेरे लिए सबसे बड़ा नोबेल है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को यूनाइटेड नेशन जनरल एसेंबली में भाषण दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन की शुरुआत अपने पहले कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए की। वहीं उन्होंने नोबेल शांति पुरस्कार और गाजा में हमास को खिलाफ इजरायल की लड़ाई को लेकर भी बड़ा बयान दिया।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "आज, मेरी सरकार के सिर्फ आठ महीने पूरे होने पर, हम दुनिया में सबसे ज्यादा गर्म देश हैं, और कोई भी देश हमारे आस-पास भी नहीं है। अमेरिका को दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था, सबसे मजबूत सीमाएं, सबसे मजबूत सेना, सबसे मजबूत दोस्ती और सबसे मजबूत भावना का आशीर्वाद प्राप्त है। यह वास्तव में अमेरिका का स्वर्णिम युग है।"
नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर UN में क्या बोले ट्रंप?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार पाने की अपनी इच्छा का जिक्र करते हुए दावा किया कि दुनिया भर में शांति स्थापित करने के उनके प्रयासों के कारण हर कोई सोचता है कि वह इसके हकदार हैं। उन्होंने कहा, "हर कोई कहता है कि मुझे इन सभी उपलब्धियों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। लेकिन मेरे लिए, असली पुरस्कार वे बेटे और बेटियां होंगे जो अपने माता-पिता के साथ बड़े होंगे, क्योंकि अब लाखों लोग अंतहीन और शानदार युद्धों में नहीं मारे जा रहे हैं।" ट्रंप ने आगे कहा कि मुझे पुरस्कार जीतने की नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने की परवाह है।
हमास के आतंकियों को मिलेगा बड़ा इनाम: राष्ट्रपति ट्रंप
वहीं गाजा में चल रहे युद्ध के बीच ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, “लगातार संघर्ष को बढ़ावा देने के लिए, इस निकाय के कुछ लोग एकतरफा फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की कोशिश कर रहे हैं। हमास आतंकवादियों को उनके अत्याचारों के लिए बहुत बड़ा इनाम मिलेगा।”
Advertisement
दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक शिखर सम्मेलन के दौरान कई यूरोपीय देशों द्वारा फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की घोषणा की गई। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। ट्रंप ने कहा कि फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देना, 7 अक्टूबर सहित इन भयानक अत्याचारों के लिए एक इनाम होगा, भले ही वे बंधकों को रिहा करने या युद्धविराम को स्वीकार करने से इनकार कर रहे हों।
हमास की मांगो के आगे झुकने की बजाय…: ट्रंप
ट्रंप ने एक वैकल्पिक कूटनीतिक रणनीति पेश की: “हमास की मांगों के आगे झुकने के बजाय, जो लोग शांति चाहते हैं उन्हें एक संदेश के साथ एकजुट होना चाहिए: बंधकों को अभी रिहा करो, बस बंधकों को रिहा करो। हमें गाजा में युद्ध तुरंत रोकना होगा। हमें इसे रोकना होगा। … हमें तुरंत बातचीत करनी होगी। शांति वार्ता करनी होगी। हमें बंधकों को वापस लाना होगा।”