Iran-US War: ईरान-अमेरिका जंग होगी खत्म? डोनाल्ड ट्रंप देश को करेंगे संबोधित, दुनिया को दे सकते हैं बड़ी खुशखबरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रंप का राष्ट्र के नाम संबोधन बुधवार रात 9 बजे (ईस्टर्न टाइम) यानी भारतीय समयानुसार 2 अप्रैल को सुबह लगभग 6:30 बजे होगा।

 Donald Trump
Donald Trump | Image: Reuters

क्या ईरान के साथ जारी संघर्ष अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है? भारतीय समयानुसार कल यानी गुरुवार की सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं, जिससे मध्य पूर्व में शांति की उम्मीद जगी है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या अमेरिका और इजरायल अपने हमले रोकने की घोषणा करेंगे? इसके साथ ही ट्रंप अपने संबोधन में क्या ईरान जंग समाप्त करने का ऐलान करेंगे? बड़ी बात ये है कि ट्रंप का राष्ट्र के नाम संबोधन तब हो रहा है जब उन्होंने ईरान से निकलने की डेड लाइन की घोषणा कर दी है।


व्हाइट हाउस के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार रात 9 बजे (ईस्टर्न टाइम) यानी भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह ईरान पर चल रहे सैन्य अभियान को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट देंगे। प्रेस सचिव कैरोलीन लैविट ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर एक अहम जानकारी देने के लिए राष्ट्र को संबोधित करेंगे।”

राष्ट्र को संबोधित करेंगे ट्रंप

ईरान के साथ शुरू हुए जंग के बीच यह पहली बार है, जब डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं। यह संबोधन ऐसे समय हो रहा है जब 28 फरवरी को शुरू हुआ ईरान-अमेरिका संघर्ष अब दूसरे महीने में दाखिल हो चुका है। ट्रंप ने अपने हालिया बयान में ईरान में सत्ता परिवर्तन की घोषणा भी कर चुके हैं। मगर फिलहाल ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से हमले रूक नहीं रहे हैं। मंगलवार को अमेरिका ने ईरान के एक बड़े शहर पर हमला किया, जहां देश की प्रमुख परमाणु फैसिलिटी में से एक स्थित है।

ईरान जंग खत्म करने की ओर ईशारा

इससे पहले पत्रकारों ने जब ट्रंप से ईरान युद्ध को लेकर सवाल किया तो जवाब में कहा, "मुझे लगता है कि हमें यहां आए हुए 2 या 3 हफ्ते हो गए हैं। हम यहां से चले जाएंगे। क्योंकि हमारे लिए ऐसा करने का कोई कारण नहीं है। मुझे लगता है कि जब हम यहां से चले जाएंगे, तो शायद सब कुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन हम उनकी हर एक चीज को तबाह कर देना चाहते हैं। अब, यह मुमकिन है कि हम उससे पहले ही कोई समझौता कर लें, क्योंकि हम पुलों पर हमला करेंगे। मेरे दिमाग में कुछ अच्छे पुल हैं। "

Advertisement

ईरान के साथ बातचीत पर क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत को लेकर कहा, अगर वे बातचीत की मेज पर आते हैं, तो यह अच्छा होगा। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे आते हैं या नहीं। हमने उन्हें बहुत पीछे धकेल दिया है। हमने उनका जो नुकसान किया है, उसे फिर से बनाने में उन्हें 15 से 20 साल लग जाएंगे। उनके पास न कोई नौसेना है, न सेना, न वायुसेना, न दूरसंचार व्यवस्था, न ही विमान-रोधी प्रणालियां और न ही कोई नेता। उनके सभी नेता जा चुके हैं। इसीलिए हमने सत्ता बदल दी है। अब हमारे पास अच्छे, नए नेता हैं।"

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप का संबोधन युद्ध समाप्ति की ओर इशारा करेगा या फिर संघर्ष को और तेज करने का संकेत देगा। हालांकि, व्हाइट हाउस की इस घोषणा ने दुनिया भर में चर्चा तेज कर दी है कि मध्य पूर्व की तबाही पर ब्रेक लग सकता है।सभी की निगाहें अब कल सुबह ट्रंप के संबोधन पर टिकी हुई हैं, जब वे ईरान के मौजूदा हालात पर अहम फैसले या अपडेट देने वाले हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कुवैत से 20 भारतीयों के शव लेकर कोच्चि एयरपोर्ट पहुंची स्पेशल फ्लाइट

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड