'...तो पाकिस्तान के PM मर जाते', अमेरिकी संसद में ट्रंप ने फिर किया भारत-PAK युद्ध रुकवाने का दावा, दिया चौंकाने वाला बयान

Donald Trump State of the Union Speech: अमेरिकी संसद में संबोधन में ट्रंप ने टैरिफ, ट्रेड डील समेत तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान वो भारत-पाकिस्तान संघर्ष और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चौंकाने वाला दावा करते नजर आए। उन्होंने कहा कि अगर मैं नहीं होता तो पाकिस्तान के पीएम मर जाते।

trump
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान | Image: AP/File

Donald Trump news: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का गुणगान करते नजर आए। उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस में वार्षिक ‘स्टेट ऑफ यूनियन’ संबोधन में कहा कि अमेरिका में 'कभी नहीं देखा गया बदलाव' आया है। 12 महीने में हमने सदियों का बदलाव किया है, जो आज से पहले कोई नहीं कर पाया। ट्रंप ने दावा किया कि यह अमेरिका का गोल्डेन एज है। इस दौरान उन्होंने फिर भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने का तो दावा किया ही। साथ ही वो इसको लेकर एक चौंकाने वाला बयान भी देते नजर आए।

ट्रंप ने फिर अलापा युद्ध रुकवाने का पुराना राग

ट्रंप ने कहा कि अगर वो दखल नहीं देते तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मारे जा सकते थे। ट्रंप ने कहा कि अपने पहले 10 महीनों में, मैंने आठ युद्ध खत्म किए। पाकिस्तान और भारत में न्यूक्लियर वॉर होता। 35 मिलियन लोगों ने कहा कि अगर मैं शामिल नहीं होता तो पाकिस्तान के प्राइम मिनिस्टर मारे जा सकते थे।

'स्टेट ऑफ द यूनियन' भाषण में डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ नीति का बचाव किया और कहा कि उन्होंने देश के लिए, खासतौर पर अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर 'शानदार सौदे' करने के लिए वैश्विक टैरिफ का इस्तेमाल किया है।  

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ को लेकर दिए आदेश को 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए ट्रंप ने कहा, “सब कुछ ठीक चल रहा था। जो देश दशकों से हमारा शोषण कर रहे थे, वे अब हमें सैकड़ों-अरबों डॉलर दे रहे थे। यहां तक ​​कि डेमोक्रेट भी यह बात जानते थे।”

Advertisement

टैरिफ और इनकम टैक्स पर क्या बोले ट्रंप?

यहीं नहीं, उन्होंने अपने संबोधन में टैरिफ को इनकम टैक्स का सब्सिट्यूट भी बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि विदेशी देशों जो टैरिफ चुका रहे हैं,  उससे हमारे देश में इनकम टैक्स की आधुनिक प्रणाली को काफी हद तक प्रतिस्थापित कर देंगे। इससे मेरे देशवासियों पर से एक बड़ा वित्तीय बोझ कम हो जाएगा।

ट्रेड डील पर भी दिया बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बस चार दिन पहले, यूनाइटेड स्टेट्स सुप्रीम कोर्ट का एक बुरा फैसला आया। बहुत बुरा फैसला, लेकिन अच्छी खबर यह है कि लगभग सभी देश और कॉर्पोरेशन उस डील को बनाए रखना चाहते हैं जो उन्होंने पहले ही कर ली है। यह जानते हुए कि प्रेसिडेंट के तौर पर मेरे पास नई डील करने की जो लीगल पावर है, वह उनके लिए कहीं ज्यादा बुरी हो सकती है, और इसलिए वे उसी सफल रास्ते पर काम करते रहेंगे जिस पर हमने सुप्रीम कोर्ट के बुरे दखल से पहले बातचीत की थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: आज से 2 दिन के इजरायल दौरे पर PM मोदी, इजरायली संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री, 'दोस्त' नेतन्याहू से होगी मुलाकात 

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड