अपडेटेड 21 February 2026 at 09:12 IST
'PM मोदी महान व्यक्ति हैं, लेकिन...', टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोले ट्रंप, US-इंडिया ट्रेड डील के भविष्य को लेकर भी कही बड़ी बात
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ को रद्द करने के फैसले के कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने US-इंडिया ट्रेड डील को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने पीएम मोदी को महान व्यक्ति बताया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया। कोर्ट ने इस अवैध घोषित करते हुए कहा कि ट्रंप ने एकतरफा तौर पर बड़े ग्लोबल टैरिफ लगाकर फेडरल कानून तोड़ा है। इस फैसले के बाद ट्रंप ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा ग्लोबल टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इस बीच सवाल उठने लगने कि अब US-इंडिया ट्रेड डील का क्या होगा? ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ अपनी दोस्ती और भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर बड़ी बात कही है।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ को रद्द करने के फैसले के कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। जिसमें उन्होंने कोर्ट के फैसले से लेकर पत्रकारों के हर सवाल का जवाब दिया। वहीं, US-इंडिया ट्रेड डील को लेकर भी उन्होंने बड़ी बात कही। ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि भारत के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं और हम भारत के साथ ट्रेड डील जारी रखेंगे।”
पीएम मोदी एक महान आदमी हैं-ट्रंप
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने US-इंडिया ट्रेड डील के बारे में ANI के सवाल का जवाब देते हुए कहा,"कुछ नहीं बदलेगा। वे टैरिफ देंगे और हम नहीं देंगे। पीएम मोदी एक महान आदमी हैं। अमेरिका के मामले में वे जिन लोगों के खिलाफ थे, उनसे कहीं ज़्यादा स्मार्ट थे। वे हमें लूट रहे थे इसलिए हमने भारत के साथ डील की। हम उन्हें टैरिफ नहीं दे रहे हैं और वे दे रहे हैं। हमने थोड़ा पलटी मारी।" ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को 'निष्पक्ष' बताते हुए जोर दिया कि भारत अब अमेरिकी सामानों पर टैरिफ देगा, जबकि अमेरिका भारत को टैरिफ नहीं देगा।
भारत-पाकिस्तान जंग पर ट्रंप ने क्या कहा?
वहींं, ट्रंप ने अपने पुराने दावे को दोहराते हुए कहा कि उन्होंने टैरिफ के जरिए भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका था। उन्होंने कहा, मैंने जिन 8 युद्धों को सुलझाया है, उनमें से 5 को खत्म करने के लिए टैरिफ का इस्तेमाल किया गया है। मैंने 8 युद्ध सुलझाए हैं, चाहे आपको पसंद हो या न हो, जिसमें भारत-पाकिस्तान भी शामिल हैं, बड़े युद्ध, जो न्यूक्लियर भी हो सकते थे।
Advertisement
यह पूछे जाने पर कि क्या 10% ग्लोबल टैरिफ IEEPA के तहत पिछले टैरिफ की जगह लेंगे, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने ANI से कहा, "हां, 10% जब तक कोई दूसरी अथॉरिटी लागू नहीं होती। मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि हम उम्मीद करते हैं कि हमारे सभी ट्रेड पार्टनर हमारे ट्रेड डील का पालन करेंगे।"
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 21 February 2026 at 08:39 IST