'US के संविधान पर हमला', वॉशिगंटन के होटल पर फायरिंग के बाद ट्रंप की PC, बोले- सीक्रेट सर्विस ने मेरी जान बचाई, एक एजेंट को लगी गोली

US Hilton Hotel Shooting News: वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में फायरिंग के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सीक्रेट सर्विस की जमकर सराहना की और कहा कि उन्होंने मेरी जान बचाई है।

Donald Trump on Firing Incident
Donald Trump on Firing Incident | Image: ANI

Donald Trump on Firing Incident: वॉशिगंटन डीसी के हिल्टन होटल पर हुई फायरिंग की घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने इस अटैक को अमेरिका के संविधान पर हमला बताया है। ट्रंप ने कहा कि सीक्रेट सर्विस ने बहुत बहादुरी से काम किया। उन्होंने मेरी जान बचाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि इस घटना के दौरान एक सीक्रेट एजेंट को गोली लगी, वे सुरक्षित हैं।

सीक्रेट सर्विस ने बहादुरी से काम किया- ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह बहुत ही अप्रत्याशित था, लेकिन सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इस पर अविश्वसनीय रूप से तेजी से कार्रवाई की। एक आदमी कई हथियारों से लैस होकर एक सुरक्षा चौकी की ओर बढ़ा। सीक्रेट सर्विस के कुछ बहुत ही बहादुर सदस्यों ने उसे काबू कर लिया। उन्होंने बहुत तेजी से कार्रवाई की और अभी-अभी, पारदर्शिता और स्पष्टता के उद्देश्य से एक टेप जारी किया गया है, जिसमें इस गुंडे की हिंसा दिखाई गई है, जिसने हमारे संविधान पर हमला किया था, और यह भी दिखाया गया है कि सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने हमारे देश की ओर से कितनी तेजी से कार्रवाई की।

'एक अधिकारी को गोली लगी, वो सुरक्षित'

उन्होंने बताया कि फायरिंग की इस घटना के दौरान एक अधिकारी को गोली लगी थी, लेकिन वह इसलिए बच गए क्योंकि उन्होंने बहुत अच्छी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी। उन्हें बहुत करीब से, एक बहुत ही ताकतवर बंदूक से गोली मारी गई थी, जैकेट ने अपना काम कर दिया। उनकी हालत अब बहुत अच्छी है। वह पूरी तरह ठीक हैं, उनके हौसले बहुत बुलंद हैं और हमने उनसे कहा कि हम उनसे प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े अधिकारी और वॉशिंगटन डीसी पुलिस ने मेयर से बातचीत की और हालात पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। ट्रंप ने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं था, जब देश पर ऐसा हमला हुआ है। उन्होंने याद दिलाया कि कुछ साल पहले पेंसिल्वेनिया के बटलर इलाके में एक संभावित हमले की कोशिश की गई थी। उसके बाद फ्लोरिडा के पाम बीच में भी ऐसी ही स्थिति बनी, जहां उन्होंने खुद भी करीब से खतरे का सामना किया था। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों में कानून-व्यवस्था की एजेंसियों ने बहुत अच्छा और तेज काम किया, जिसकी वजह से बड़े हादसे टल गए। उन्होंने 30 दिन में दोबारा से कार्यक्रम आयोजित कराने की बात कही है। 

Advertisement

हमला करने वाला कौन था?

फायरिंग की घटना के बाद हमलावर को पकड़ लिया गया। उससे जुड़ी जानकारियां भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध हमलावर का नाम कोल टॉमस एलन है और उसकी उम्र 31 साल है। वो कैलिफोर्निया का रहने वाला है। वो पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मंच पर मेलानिया संग बैठे थे ट्रंप, गोली चलते ही मेज के नीचे छिपे और फिर... वॉशिगंटन के होटल में अंधाधुंध फायरिंग का VIDEO आया सामने
 

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड