अपडेटेड 22 March 2025 at 17:40 IST
सुनीता विलियम्स को 9 महीने स्पेस में रहने का एक्स्ट्रा पे करेंगे ट्रंप? बोले- 'मैं अपनी जेब से...',जानिए कितना मिलेगा ओवरटाइम
NASA के नियमों के मुताबिक अंतरिक्ष यात्री सरकारी कर्मचारी होते हैं। उनको फिक्स सैलरी दी जाती है। उनको ओवरटाइम, वीकेंड या हॉलिडे पे नहीं मिलता।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Donald Trump on Sunita Williams Overtime: NASA के 8 दिनों के मिशन पर गए अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद वापस लौटे हैं। फिलहाल दोनों को रिहैबिलिटेशन सेंटर पर रखा गया है। सुनीता और बुच दोनों 9 महीने तक अंतरिक्ष में रहे। फिर भी NASA की तरफ से उन्हें ओवरटाइम नहीं दिया गया। NASA ने उन्हें मिलने वाले वेतन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैरानी जताई। साथ ही उन्होंने दोनों को ओवरटाइम देने का भी ऐलान कर दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वो सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को ओवरटाइम देंगे। उन्होंने कहा कि मुझे अगर अपनी जेब से इसका भुगतान करना पड़े तो भी मैं ये करूंगा।
ओवरटाइम पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कही ये बात
दरअसल, शुक्रवार को ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सुनीता और बुच को अंतरिक्ष में रहने के लिए ओवरटाइम को लेकर सवाल किया गया। उनसे पूछा गया, "दो एस्ट्रोनॉट जिन्हें आपने अंतरिक्ष से सुरक्षित लाने में मदद की। उन्हें उनके एक्स्ट्रा टाइम के लिए ओवरटाइम पेमेंट नहीं मिला है। उन्हें 286 दिनों तक प्रतिदिन 5 डॉलर मिले हैं। ऐसे में 1430 डॉलर एक्स्ट्रा पेमेंट होता है। क्या उन्हें प्रशासन ये पूरी रकम देने के बारे में कुछ कर रहा है?
इस पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मुझे किसी ने इसके बारे में बताया नहीं। अगर मुझे ये करना पड़ा तो मैं अपनी जेब से इसका भुगतान करूंगा। मैं इसे तुरंत चुका दूंगा। उन्हें जो कुछ सहना पड़ा है उसके बदले में ये कुछ भी नहीं है।"
Advertisement
क्या कहते हैं NASA के नियम?
जान लें कि NASA के नियमों के मुताबिक अंतरिक्ष यात्री सरकारी कर्मचारी होते हैं। उनको फिक्स सैलरी दी जाती है। उनको ओवरटाइम, वीकेंड या हॉलिडे पे नहीं मिलता। एक हफ्ते में अंतरिक्ष यात्री 40 घंटे काम करते हैं। NASA अंतरिक्ष यात्री को सालाना 1,25,133 डॉलर से लेकर 1,62,672 डॉलर तक की सैलरी देता है।
19 मार्च को वापस लौटे हैं सुनीता और बुच
इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति एक बार फिर Tesla के CEO एलन मस्क की तारीफ करते नजर आए। उन्होंने मस्क को धन्यवाद देते हुए कहा कि सोचिए अगर वह न होते तो क्या होता। जान लें कि एलन मस्क की SpaceX कंपनी ने अपने स्पेस विमान के जरिए दोनों को 19 मार्च को धरती पर वापस लेकर आए। सुनीता और बुच जून 2024 में अंतरिक्ष में गए थे और वो भी बस 8 दिनों के मिशन के लिए। लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से उनका लौटना मुश्किल होता चला गया। 19 मार्च को दोनों की आखिरकार वापसी हो गई है।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 22 March 2025 at 17:40 IST