US Iran: फिर नहीं बन पाई बात, अमेरिका-ईरान में अब कहां अटकी डील? ट्रंप ने तेहरान को दिए ये 2 ऑप्शन, कहा- समझौता करें वरना...
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं इससे खुश नहीं हूं। साथ ही उन्होंने ईरान के सामने दो ऑप्शन भी रख दिए हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

US Iran news: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए डील को लेकर अब भी संस्पेंस बरकरार है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि तेहरान की ओर से भेजे गए प्रस्तावों से वे खुश नहीं हूं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं इस बात को लेकर श्योर नहीं हैं कि अमेरिका-ईरान का कोई समझौता कर पाएंगे या नहीं?
प्रस्ताव से मैं खुश नहीं हूं- ट्रंप
अब ट्रंप ने ईरान को दो विकल्प दिए हैं। डील को लेकर सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमने अभी ईरान से बात की है। वे समझौता करना चाहता है, देखते हैं आगे क्या होता है, लेकिन मैं यह कहूंगा कि मैं खुश नहीं हूं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा उन्हें सही समझौता लेकर आना होगा। मैं इस समय उनके प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हूं।
‘या तो हम हमला करें या फिर…’
ट्रंप ने ईरान को दो ऑप्शन भी बताए हैं। उन्होंने कहा कि या तो हम उन पर जबरदस्त हमला कर दें या फिर समझौता हो जाए। उन्होंने कहा कि हमारे पास ऑप्शन हैं। क्या हम जाकर उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर देना चाहिए और उन्हें हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए? या हम कोई समझौता करने की कोशिश करें? यही विकल्प हैं। मानवीय दृष्टिकोण से, मैं ऐसा नहीं चाहूंगा, लेकिन यही विकल्प है: क्या हम वहां भारी संख्या में घुसकर उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दें या कुछ और करें?
किस वजह से अटक रही है बात?
ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को समझौते के लिए नया प्रस्ताव भेजा था। इसमें उसने बताया कि वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए तैयार है, लेकिन परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत फिलहाल टाली जानी चाहिए। खबरों के मुताबिक अमेरिकी पक्ष का कहना है कि इस प्रस्ताव उनके मुख्य मुद्दे खासकर परमाणु कार्यक्रम को लेकर पर्याप्त स्पष्टता नहीं है।
Advertisement
दरअसल, अमेरिका चाहता है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने की पक्की गारंटी दे। वहीं, ईरान इस मुद्दे को बाद में सुलझाने की बात करता रहा है। माना जा रहा है कि डील इसी मुद्दे की वजह से अटक रही है।
मौजूदा स्थिति की बात करें तो फिलहाल तो दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू है। ट्रंप ने सीजफायर को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया था। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि सीजफायर तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रस्ताव पेश नहीं हो जाता और दोनों पक्षों के बीच चर्चाएं पूरी नहीं होतीं। देखना होगा कि आगे क्या होता है? दोनों देश किसी समझौते पर पहुंच पाएंगे या युद्ध फिर भड़केगा?