Donald Trump: हाथ में शॉटगन और अंधाधुंध फायरिंग...डोनाल्‍ड ट्रंप के 'जानी दुश्‍मन' की पहली तस्‍वीर आई सामने; जानिए नाम, नौकरी और पता सबकुछ

सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को पकड़ लिया है। उसकी तस्‍वीर अब सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उसका नाम कोल टॉमस एलन (31) है और वो कैलिफोर्निया का रहने वाला है।

Donald trump dinner firing Washington Hilton hotel first photo of shooter Cole Tomas Allen California
हाथ में शॉटगन और अंधाधुंध फायरिंग...डोनाल्‍ड ट्रंप के 'जानी दुश्‍मन' की पहली तस्‍वीर आई सामने; जानिए नाम, नौकरी और पता सबकुछ | Image: X

Donald Trump Dinner Firing: वॉशिंगटन DC में उस वक्त हड़कंप मच गया जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप कार्यक्रम के बीच मंच पर मौजूद थे, तभी सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही गोली जैसी आवाज सुनाई दी US सीक्रेट सर्विस ने बिना देर किए ट्रंप को स्टेज से हटाया और सुरक्षित स्थान पर ले गई। इस दौरान उपराष्ट्रपति JD वेंस और कैबिनेट के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे जिन्हें भी तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को पकड़ लिया है। उसकी तस्‍वीर अब सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उसका नाम कोल टॉमस एलन (31) है और वो कैलिफोर्निया का रहने वाला है। वो पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है। हालांकि फायरिंग के पीछे का मकसद अब साफ नहीं हो पाया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। लेकिन अभी भी सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच वो हथियार लेकर होटल में कैसे पहुंचा?

फायरिंग के बाद सीक्रेट सर्विस ने फौरन दबोचा

हिल्टन होटल में फायरिंग करने वाले इस शूटर की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मियों ने उसे पेट के बल अर्धनंग अवस्था में जमीन पर लेटाकर दबोचा हुआ है।

Advertisement

FBI के मुताबिक, शूटर ने सीक्रेट सर्विस एजेंट पर फायरिंग की थी। राहत की बात ये है कि एजेंट ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी और वो पूरी तरह सुरक्षित है। जांच में पता चला है कि हमलावर के पास 'शॉटगन' थी और उसने डिनर के सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की थी। इस दौरान ही उसने सुरक्षाकर्मी पर गोली चलाई।

ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस एजेंट के गोली लगने पर क्या कहा?

Advertisement

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "एक ऑफिसर को गोली लगी लेकिन वह बच गया क्योंकि उसने बहुत अच्छी बुलेटप्रूफ वेस्ट पहनी हुई थी उसे बहुत पास से एक बहुत पावरफुल गन से गोली मारी गई और वेस्ट ने काम कर दिया। वह बहुत अच्छा कर रहा है। वह बहुत अच्छी हालत में है। उसका हौसला बहुत ऊंचा है, और हमने उससे कहा कि हम उससे प्यार करते हैं और उसकी इज्ज़त करते हैं।"

वॉशिगंटन के होटल में अंधाधुंध फायरिंग का VIDEO आया सामने

हिल्टन होटल में फायरिंग की कई वीडियो सामने आई है, जिसमें घटना के बाद वहां दहशत साफ तौर पर देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में ट्रंप की स्पीच होनी थी, लेकिन उससे पहले ही गोलीबारी होने लगी।

वीडियो में देखने मिल रहा है कि किस तरह से फायरिंग के समय ट्रंप मंच पर मौजूद थे, उन्होंने फौरन अपना सिर झुका लिया और मेज के नीचे छिपने लगे। फिर सुरक्षाकर्मी घेरा बनाकर उन्हें लेकर भागते हुए दिखाए दिए। इस दौरान मेलानिया भी काफी घबरा गई। सीक्रेट सर्विस ने तुरंत मंच से ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाला।

इसे भी पढ़ें- Gurugram: फ्लैट पर मिलने आने वाली थी मंगेतर, युवक ने ले लिया सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा का ओवरडोज; हार्ट अटैक से मौके पर मौत

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड