'मुजतबा खामेनेई की मौत नहीं चाहता...', ईरान में इस 'खास प्लान' के लिए 'मिस्ट्रीमैन' से बातचीत कर रहे ट्रंप; 5 दिनों में हो सकती है डील डन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान अमेरिका के साथ डील करने के लिए बेकरार है। ऐसे में यह डील पांच दिनों के भीतर या फिर उससे भी कम समय में हो सकती है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Iran-Israel-US War: इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में सत्ता परिवर्तन होने की संभावना है। इसे लेकर एक खास शख्स से बातचीत जारी है।
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बयान देते हुए कहा कि अमेरिका 5 दिन तक ईरान के पावर प्लांट्स और बुनियादी ढांचों को निशाना नहीं बनाएगा। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि दोनों देशों के बीच मिडिल ईस्ट के तनाव को खत्म करने की दिशा में गंभीर चर्चा चल रही है।
ईरान डील करने के लिए बेकरार- ट्रंप
उनके मुताबिक, ईरान डील करने के लिए अत्यधिक इच्छुक है। यह डील पांच दिनों के भीतर या फिर उससे भी कम समय में हो सकती है। ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ईरान से हमारी बातचीत काफी अच्छी रही है। अगर ईरान अपनी बात पर अडिग रहता है तो मिडिल ईस्ट में तनाव खत्म हो जाएगा। इस बातचीत में संयुक्त राज्य अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और पूर्व वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर शामिल रहे हैं।
ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन के दिए संकेत
इसके अलावा, ट्रंप का यह भी कहना है कि अमेरिका ईरान के नेतृत्व के विकल्पों पर विचार-विमर्श कर रहा है। उन्होंने ईरान में सत्ता परिवर्तन के संकेत दिए हैं। ट्रंप कहते हैं, 'हो सकता है कि हमें कोई ऐसा नेता मिल जाए, जैसा हमें वेनेजुएला में मिला था। या फिर संयुक्त लीडरशिप का मॉडल भी अपनाया जा सकता है।'
Advertisement
मुजतबा का जिक्र कर क्या बोले?
ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास कोई टेलीक्मयुनिकेशन नहीं है, सोचिए कि उनके यहां संचार की कितनी कमी है। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे शख्स से बात कर रहे हैं कि जो मेरे हिसाब से सबसे ज्यादा सम्मानित लीडर है। उन्होंने यह तक कहा कि वो अली खामेनेई के बेटे को लीडर नहीं मानते। साथ ही कहा कि वो मुजतबा खामेनेई की मौत न हीं चाहते। उन्हें यह तक नहीं मालूम कि मुजतबा जिंदा है या नहीं।
'बातचीत नाकाम होने पर हमले जारी रखेगा अमेरिका'
डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि ईरान से पिछली बातचीत रविवार को हुई थी। बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्टर पर 5 दिनों के लिए हमले रोक दिए गए हैं। अगर समझौता हो जाता है तो ईरान के लिए अच्छी शुरुआत होगी। लेकिन अगर, बातचीत नाकाम रहती है तो अमेरिका बमबारी करना जारी रखेगा।