US-IRAN के बीच हो गई डील? अमेरिका राष्ट्रपति के बयान से मिडिल ईस्ट में बढ़ी हलचल, कहा- ईरान समझौता करना चाहता है और हम...
ईरान के साथ बातचीत पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हम अभी बातचीत कर रहे हैं। दूसरी तरफ से डील करना चाहेंगे। वे पूरी तरह से हार चुके हैं, सैन्य रूप से, वे खत्म हो चुके हैं।"
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध पर अपने ताजा बयान से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में सैन्य रूप से पूरी जीत हासिल कर ली है और अब दोनों देशों के बीच एक व्यापक डील होने वाली है। व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि हमने ईरान की परमाणु क्षमता को पूरी तरह से खत्म कर दिया है और वो इस बात पर सहमत हो गया है कि वह कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "हम इस वक्त बातचीत कर रहे हैं। मैं आपको बता दूं कि वे डील करना चाहते हैं। कौन नहीं करना चाहेगा? देखिए, उनकी नेवी चली गई, उनकी एयरफोर्स चली गई, उनका संचार व्यवस्था चली गई। उनके पास जो कुछ भी था, वह लगभग सब कुछ चला गया। वे पूरी तरह से हार चुके हैं। सैन्य रूप से, वे खत्म हो चुके हैं।"
हम अभी बातचीत कर रहे हैं-ईरान
ईरान के साथ बातचीत पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हम अभी बातचीत कर रहे हैं। दूसरी तरफ से डील करना चाहेंगे। उनके सारे एंटी-एयरक्राफ्ट और ज़्यादातर मिसाइलें चली गई हैं... आज हमें एक बहुत बड़े इलेक्ट्रिक जेनरेशन प्लांट को मार गिराने का मौका मिलने वाला था, जो दुनिया के सबसे बड़े प्लांट्स में से एक है... हमने इसलिए टाल दिया क्योंकि हम बातचीत कर रहे हैं।"
ईरान के साथ बातचीत में कौन-कौन होगा शामिल?
ईरान के साथ बातचीत में अमेरिकी प्रशासन की तरफ से जो लोग शामिल हैं, उनके बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, इस बातचीत में उपराष्ट्रपति जेडी वैंस, मार्को रुबियो, जेरेड कुशनर, स्टीव विटकॉफ शामिल हैं और मैं भी शामिल हूं। अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होता, तो वह उसका इस्तेमाल कर चुका होता। अगर मैंने अपने पहले कार्यकाल में ओबामा की उस भयानक ईरान परमाणु डील को खत्म न किया होता, तो उनके पास 3 या 4 साल पहले ही परमाणु हथियार आ गया होता। और वे उसका इस्तेमाल भी कर चुके होते। हमने उनकी परमाणु क्षमता को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।"
Advertisement
ईरान अब परमाणु हथियार नहीं बना सकेगा-ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे जोर देकर कहा कि ईरान अब कभी भी परमाणु हथियार नहीं बना सकेगा और इस शर्त पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बन चुकी है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमता बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसके बाद तेहरान डील की ओर बढ़ रहा है। ट्रंप के इस बयान से दुनिया भर में सनसनी फैल गई है।