अपडेटेड 14 July 2024 at 16:11 IST

ग्रोसरी स्टोर्स की वेंडिंग मशीन से चिप्स-बिस्किट की तरह मिलेंगी गोलियां, अमेरिका का 'गन कल्चर'

Donald Trump News: अमेरिकी के कई शहर ऐसे हैं जहां घर की दूसरी जरूरी चीजों की तरह गोलियों को बेहद आसानी से खरीदा सकेगा। आइए, जानते हैं कैसे?

america us grocery stores ammo vending machines
ग्रोसरी स्टोर्स में वेंडिंग मशीनें, चिप्स-बिस्किट की तरह मिलेंगी गोलियां | Image: AP

Donald Trump Attack: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump Shot) पर पेनसिल्वेनिया में हुए हमले के बाद अब नए-नए खुलासे होने लगे हैं। अमेरिकी मीडिया ने भी पूर्व राष्ट्रपति पर हुए हमले पर चिंता जताते हुए इसे भयावह पल करार दिया है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को पेनसिल्वेनिया में चुनावी रैली के दौरान एक 20 साल के हमलावर ने गोली चलाई, जो उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी। इस हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए।

इस हमले के बाद अमेरिका के गन कल्चर (America Gun Culture) पर चर्चा होनी लगी है। अमेरिका में लगभग हर वयस्क व्यक्ति बंदूक रख सकता है। देश में यह नियम 1791 से लागू हैं। अमेरिका में गन वायलेंस की वारदातें किसी भी दूसरे देश से अधिक होती हैं। इसके बाद भी वहां हथियारों को लेकर कोई ठोस कानून नहीं बनाया गया है। अमेरिका के कई शहर तो ऐसे हैं जहां घर की दूसरी जरूरी चीजों की तरह गोलियों को बेहद आसानी से खरीदा जा सकेगा।

ग्रोसरी स्टोर्स में गोलियों की वेंडिंग मशीनें

डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद अमेरिका का गन कल्चर एक बार फिर मुद्दा बन गया है। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं बड़े पैमाने पर बढ़ रही हैं। देश में कई शहर ऐसे हैं जहां गोलियां खरीदने के लिए बकायदा कई ग्रोसरी स्टोर्स में वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं। इन वेंडिंग मशीनों की मदद से लोग दूध और अंडों की तरह ही बड़ी आसानी से बंदूक की गोलियां खरीद सकेंगे। अमेरिका के अलाबामा, ओकलाहोमा और टेक्सास के ग्रोसरी स्टोर में दूध की वेंडिंग मशीनों के साथ ही ऐसी वेंडिंग मशीनों को लगाया गया है। ये ठीक वैसी हैं जैसे ATM में कार्ड डालों और पैसे निकाल लो। ऐसे ही इन मशीनों में पैसे डालकर गालियां निकाली जा सती हैं।

American Rounds नाम की कंपनी अमेरिका के शहरों में ग्रोसरी स्टोर के अंदर इन वेंडिंग मशीनों को लगा रही है। वेंडिंग मशीनों से गालियां निकालने के लिए आइडेंटिफिकेशन स्कैनर और सॉफ्टवेयर की मदद से उम्र वेरिफाई की जाती है। इसके बाद आसानी से बुलेट्स खरीदी जा सकती हैं। इस सुविधा का लाभ 21 साल से अधिक उम्र वाले ग्राहक उठा सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि अमेरिका में लगातार मास शूटिंग की घटनाएं बढ़ी हैं। इसके बाद भी खुलेआम गोलियां खरीदी जा सकेंगी।

Advertisement

बंदूक रखना मूल अधिकार

अमेरिका में बंदूक रखने की अनुमति मिलना मूल अधिकार माना जाता है। देश की स्थापना से बंदूक खरीदने का अधिकार बुनियादी नियमों की सूची में है। कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि अमेरिका में प्रति 100 में से 88 लोग गन रखते हैं। अमेरिका से हाल ही में आईं रिपोर्ट्स से पता चलता है कि पिछले कुछ सालों में बंदूक रखने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, बंदूक रखने के नियम अलग-अलग अमेरिकी राज्यों में अलग-अलग हैं और लोगों को कुछ जगहों जैसे स्कूलों में या उनके आस-पास बंदूक रखने से रोकने के लिए विशेष कानून हैं।

बंदूक खरीदने की उम्र क्या है?

अमेरिका में गन कल्चर को बढ़ावा देने में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी गिना जाता है। अमेरिका का द गन कंट्रोल एक्ट 1968 (GCA) में 18 साल से ऊपर से लोगों को राइफल या कोई भी छोटा हथियार खरीदने की इजाजत देता है। अन्य हथियारों को खरीदने के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए। अमेरिका में गन खरीदने के नियम कहते हैं कि किसी को बंदूक रखने की अनुमति सिर्फ तभी नहीं दी जा सकती, जब वो एक सजायाफ्ता अपराधी हो, उसे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कोई बीमारी हो या वो अमेरिकी नागरिक ना हो। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Trump Attack: कौन है ट्रंप पर हमला करने वाला शूटर थॉमस मैथ्यू? हमलावर की पहली तस्वीर आई सामने
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 July 2024 at 16:11 IST