Donald Trump: 'मुझे हराने और इस्तीफा दिलाने के लिए साजिश रची, 22 करोड़ अमेरिकी वोटर का डेटा चुराया', डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर लगाए गंभीर आरोप

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ने चीन पर लगाए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, मुझे हराने के लिए चीन ने इतिहास का सबसे बड़ा डेटा चोरी की।

Donald Trump
Donald Trump | Image: ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से राष्ट्र के नाम संबोधन में चीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि चीन ने 2020 के अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें हराने के लिए बड़ी साजिश रची थी। ट्रंप ने दावा किया कि चीन ने इतिहास का सबसे बड़ा डेटा उल्लंघन किया और 22 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं की वोटर फाइल्स गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर ली।

अपने संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "2018 के मध्य में, चीन अमेरिकी मध्यावधि चुनावों और बाद में 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। इसके अलावा, 2019 के मध्य में, अमेरिका के खिलाफ चीनी सरकार की रणनीति अमेरिकी राष्ट्रपति में घरेलू भरोसा कम करने पर केंद्रित थी। इस रणनीति में बड़ी अमेरिकी कंपनियों के साथ चीनी संपर्कों का इस्तेमाल करके अमेरिकी बिजनेस लीडर्स को राष्ट्रपति के खिलाफ करने की कोशिशें शामिल थीं।"

ट्रंप ने चीन पर लगाए सबसे बड़ा आरोप

ट्रंप ने आगे कहा, "चीनी सरकार ने ऐसे अमेरिकी पत्रकारों की पहचान करने की कोशिश की जिन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के बारे में नकारात्मक रिपोर्टिंग की थी और उन्हें उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा नकारात्मक लेख लिखने के लिए भारी रकम देने की पेशकश की - चाहे वे कुछ भी कहें, उन्हें इसकी परवाह नहीं थी। चीनी सरकार चाहती थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति अगला चुनाव हार जाएं।"

 चीन ने इतिहास की चुनाव डेटा की सबसे बड़ी सेंधमारी की-ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "इन डॉक्युमेंट्स में चिंता के पांच मुख्य विषय शामिल हैं। इनसे पता चलता है कि कई सालों के दौरान, 2020 के चुनाव चक्र से शुरू होकर, चीन ने इतिहास में चुनाव डेटा की सबसे बड़ी सेंधमारी की, जिसके चलते चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों की फाइलें गैर-कानूनी तरीके से हासिल कर लीं। इस जानकारी में नाम, पते, फोन नंबर, राजनीतिक पार्टी की पसंद और अन्य संवेदनशील डेटा शामिल हैं। डेटा का यह नुकसान चुनाव सुरक्षा के लिए एक अभूतपूर्व संकट पैदा करता है।"

Advertisement

हमारे लोगों ने ही चीन का दिया साथ-ट्रंप

ट्रंप ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि चीन ने डेटा चोरी कैसे की। उन्होंने कहा, "खुफिया जानकारी से यह भी पता चलता है कि चीन ने इस नए प्रोजेक्ट के लिए खास तौर पर एक डेटा एक्सप्लॉइटेशन यूनिट बनाई थी। और भी बुरी बात यह है कि हम जो डॉक्युमेंट्स का दूसरा सेट जारी कर रहे हैं, उससे पता चलता है कि 'डीप स्टेट' के सदस्य - जो कई मामलों में हमारी खुफिया एजेंसी के बहुत ही मशहूर लोग हैं - चीन की खतरनाक चुनावी दखलंदाजी के बारे में जानकारी को दबाने और कम करके दिखाने के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहे। उन्होंने राष्ट्रपति और अमेरिकी जनता, दोनों से ही इस बात को छिपाया, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था कि ऐसा मुमकिन है।"

यह भी पढ़ें: अमेरिका का ईरान पर भीषण अटैक, लगातार छठी रात बरसी मिसाइलें, मची तबाही

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड