Donald Trump: टैरिफ पर आरपार के मूड में ट्रंप, कई देशों को दे डाली धमकी; संबोधन में भारत का दो बार क्यों किया जिक्र?
अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब जैसा को तैसा टैरिफ लगाया जाएगा।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई तो जो बाइडन को सबसे सराब राष्ट्रपति करार दिया। ट्रंप ने अपने संबोधन में टैरिफ को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। टैरिफ पर अमेरिकी राष्ट्रपति आर-पार के मूड में नजर आए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दूसरे देश हम पर भारी टैरिफ और टैक्स लगाते हैं, अब हमारी बारी है। इस दौरान उन्होंने भारत को लेकर भी बड़ी बात कही।
अमरिकी राष्ट्रपति ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि ने 2 अप्रैल से भारत पर जैसा को तैसा टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत हमसे 100% से ज्यादा टैरिफ वसूलता है, हम भी अगले महीने से ऐसा ही करने जा रहे हैं। ट्रंप ने आगे कहा, अन्य देशों ने दशकों से हमारे खिलाफ टैरिफ का इस्तेमाल किया है और अब उन अन्य देशों के खिलाफ उनका उपयोग शुरू करने की हमारी बारी है। औसतन, यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील, भारत... और अनगिनत अन्य देश हमसे बहुत अधिक टैरिफ वसूलते हैं, जो हम उनसे वसूलते हैं, यह बहुत अनुचित है।
ट्रंप ने किया जैसा को तैसा टैरिफ का ऐलान
ट्रंप ने अपने संबोधन में भारत का दो बार नाम लेते हुए कहा, भारत हमसे 100 फीसदी ऑटो टैरिफ वसूलता है यह प्रणाली अमेरिका के लिए उचित नहीं है, यह कभी नहीं थी। अब 2 अप्रैल से पारस्परिक टैरिफ लागू होंगे और जो भी टैरिफ हम पर लगाते हैं, हम उन पर टैरिफ लगाएंगे। वे जो भी कर हम पर लगाते हैं, हम उन पर कर लगाएंगे। यदि वे हमें अपने बाजार से बाहर रखने के लिए गैर-मौद्रिक टैरिफ लगाते हैं, तो हम उन्हें अपने बाजार से बाहर रखने के लिए गैर-मौद्रिक अवरोध लगाएंगे।
ट्रंप ने की टैरिफ वॉर की शुरुआत
अपने संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने उन देशों का नाम गिनाए जो अमेरिका पर भारी टैरिफ लगाता है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा,
औसतन, यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील, भारत, मैक्सिको और कनाडा हम पर टैरिफ लगाते हैं। ऐसे अनगिनत अन्य देश भी हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ वसूलते हैं। भारत पर जोर देते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत हम पर 100 फीसदी से ज्यादा ऑटो टैरिफ लगाता है, जो ठीक नहीं है। ट्रंप ने टैरिफ वॉर की शुरुआत करते हुए कहा कि इसलिए 2 अप्रैल से अमेरिका रेसिप्रोकल टैरिफ की शुरुआत करेगा।