अपडेटेड 11 February 2026 at 19:11 IST
Donald Trump समर्थक पिता ने बेटी को मार डाला, तीखी बहस के बाद पिस्टल से चली गोली, फिर कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
अमेरिका के टेक्सास में 23 साल की लूसी हैरिसन अपने पिता क्रिस हैरिसन के घर छुट्टियां मनाने आई थी। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल से पहले दोनों में ट्रंप और बंदूक पर बड़ी बहस हुई। बहस के बाद क्रिस ने ग्लॉक पिस्तौल दिखाने के दौरान गलती से गोली चला दी, जिससे लूसी की सीने में गोली लगकर मौत हो गई।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 4 min read

अमेरिका के टेक्सास में एक दुखद घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया है। यहां एक पिता ने अपनी 23 साल की बेटी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना राजनीतिक मतभेद और बंदूक से जुड़ी बहस के कारण हुई।
यह मामला टेक्सास राज्य के प्रॉस्पर शहर में जनवरी 2025 में हुआ था, लेकिन हाल ही में फरवरी 2026 में फिर से चर्चा में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बंदूक रखने के अधिकार को लेकर हुए विवाद के बाद ब्रिटिश नागरिक लूसी हैरिसन (Lucy Harrison) को उसके पिता ने अपने घर में गोली मार दी।
पिता के पास आई थी छुट्टियां मनाने
23 साल की लूसी हैरिसन अपने बॉयफ्रेंड सैम लिटलर के साथ अमेरिका के टेक्सास राज्य में अपने पिता क्रिस हैरिसन के घर गई थी। लूसी का जन्म ब्रिटेन के वॉरिंगटन में हुआ था और वह फैशन बायर का काम करती थी। वह छुट्टियां मनाने आई थी और जल्द ही वापस यूके लौटने वाली थी।
ट्रंप पर शुरू हुई बहस
क्रिस हैरिसन और उनकी बेटी लूसी के बीच राजनीति पर अक्सर बहस होती थी। क्रिस कंजर्वेटिव विचारों वाले थे और डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक थे। लूसी का नजरिया अलग था। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत होने वाली थी, और उस समय ट्रंप से जुड़ी कई खबरें चल रही थीं। एक दिन दोनों में बड़ी बहस हो गई। बहस ट्रंप पर शुरू हुई और आगे बढ़कर बंदूकों और कुछ संवेदनशील मुद्दों पर पहुंच गई।
Advertisement
बाप-बेटी में हुई बहस
विदेशी मीडिया ने लूसी हैरिसन के बॉयफ्रेंड सैम लिटलर के हवाले से लिखा कि यह बहस तब शुरू हुई जब लूसी ने अपने पिता से एक सवाल पूछा कि "अगर मैं वह लड़की होती जिसके साथ सेक्सुअल असॉल्ट हुआ होता, तो आपको कैसा लगता?" लिटलर के अनुसार, क्रिस ने पलटवार करते हुए कहा कि इससे उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि उनकी दो अन्य बेटियां भी उनके साथ रहती हैं। यह सुनकर लूसी बहुत गुस्सा हो गई और ऊपर कमरे में चली गई। वह काफी परेशान थी।
क्रिस के पास थी Glock 9mm पिस्तौल
घटना के दिन, जब लूसी और सैम एयरपोर्ट के लिए निकलने वाले थे, क्रिस ने लूसी का हाथ पकड़ा और उसे अपने ग्राउंड फ्लोर के बेडरूम में ले गया। वहां क्रिस ने न्यूज देखते हुए अपनी गन दिखाने की बात की। क्रिस के पास एक Glock 9mm पिस्तौल थी, जो उसने कुछ साल पहले खरीदी थी। लूसी को बंदूकों से परेशानी थी और वह अक्सर पिता से इस पर बहस करती थी। क्रिस ने गन निकाली और उसे दिखाने के लिए उठाया। तभी एक जोरदार आवाज आई, लूसी सीने में गोली लगने से नीचे गिर पड़ी।
Advertisement
लिटलर ने बताया कि वह नीचे था, लेकिन आवाज सुनकर भागा और कमरे में पहुंचा। वहां लूसी फर्श पर पड़ी थी और क्रिस चिल्ला रहा था। क्रिस ने पुलिस को बताया कि गन उठाते ही अचानक गोली चल गई। उसे याद नहीं कि उसकी उंगली ट्रिगर पर थी या नहीं। उन्होंने कहा, "मैंने गन दिखाने के लिए उठाई और अचानक गोली चली। मुझे समझ नहीं आया क्या हुआ। लूसी तुरंत गिर गई।"
सीने में गोली लगने से मौत
क्रिस ने उस दिन शराब पी रखी थी। पुलिस ने जांच में पाया कि उसके सांस में अल्कोहल की महक थी। वह शराबी था और पहले भी रिहैब में गया था। लूसी की मौत सीने में गोली लगने से हुई।
टेक्सास पुलिस ने इस मामले की जांच की। शुरुआत में लापरवाही से मौत मानकर देखा गया। लेकिन बाद में कोलिन काउंटी के ग्रैंड जूरी ने क्रिस पर कोई आपराधिक आरोप नहीं लगाया। इसलिए क्रिस पर कोई चार्ज नहीं लगा और वह आजाद है। क्रिस ने अपने वकील के जरिए बयान दिया कि वह अपनी गलती मानता है और हर दिन इस दुख को महसूस करता है। उसने कहा, “मैं इस नुकसान की जिम्मेदारी लेता हूं और यह बोझ जिंदगी भर ढोता रहूंगा।”
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 11 February 2026 at 19:11 IST