Charlie Kirk: डेढ़ साल के बेटे और बेटी को छोड़ दुनिया को अलविदा कह गए चार्ली किर्क, ताबूत देख पत्नी एरिका लगीं, VIDEO देख आंखें हो जाएंगी नम
Charlie Kirk: चार्ली एरिक अपनी पत्नी एरिका के साथ डेढ़ साल के बेटे और तीन साल की बेटी को छोड़कर दुनिया को अलविदा कह गए। चार्ली के ताबूत को देख एरिका भावुक हो गईं। VIDEO देख आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read
चार्ली किर्क की दर्दनाक मौत से ना केवल उनके परिवार को सदमा लगा है, बल्कि अमेरिका में भी शोक की लहर दौड़ गई। चार्ली की शख्सियत ऐसी थी कि उनसे हर किसी का जुड़ाव था। खासतौर से अमेरिकी की युवा उन्हें बहुत पसंद करती थी। चार्ली के परिवार पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूटा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चार्ली, उनकी पत्नी एरिका और दोनों बच्चों के साथ उनकी वीडियो जमकर वायरल हो रही है। चार्ली के आखिरी लम्हें का एक वीडियो भी सामने आया है, जहां अपने पति को ताबूत में देखकर एरिका अपने आंसू नहीं संभाल पा रही हैं।
एक वीडियो में एरिका फ्रांत्ज़वे अपने पति चार्ली किर्क का ताबूत अपने सामने से गुजरते देखती हैं और उनका दिल इस पीड़ा को सहन नहीं कर पाता है और वह भावुक दिखाई देती हैं।
बता दें, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, द्वितीय महिला उषा वेंस के साथ, यूटा में किर्क परिवार से मिले और उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि अमेरिका की द्वितीय महिला उषा वेंस, एरिका का हाथ थामे हुए विमान से उतरते समय उन्हें संभाल रही हैं। एरिका फ्रांत्जवे और उषा वेंस दोनों काले कपड़े और काले चश्में में हैं और एक-दूसरे का हाथ थामे विमान की सीढ़ियों से उतरीं। उनके पीछे-पीछे उपराष्ट्रपति भी उतरें।
चार्ली के परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे लोग
एक्स पर एक यूज ने एरिका की एक तस्वीर भी शेयर की और लिखा "यह दिल दहला देने वाला है। ईश्वर एरिका किर्क और दोनों प्यारे बच्चों को शक्ति दे।" दिवंगत चार्ली किर्क की मौत के बाद उनकी पत्नी एरिका फ्रांत्जवे को पहली बार सार्वजनिक रूप से देखा गया।
Advertisement
चार्ली के ताबूत साथ लेकर चले जेडी वेंस
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस गुरुवार शाम दिवंगत चार्ली किर्क के ताबूत के साथ चलते हुए नजर आए। किर्क को एरिजोना में दफनाया जाएगा, और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दिवंगत चार्ली किर्क को अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए उनके ताबूत को एयर फ़ोर्स टू विमान से यूटा से एरिज़ोना पहुंचाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फीनिक्स एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने किर्क के ताबूत के एरिजोना पहुंचने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कंट्रोलर ने कहा, "चार्ली, घर में आपका स्वागत है। आप इसके लायक नहीं थे। ईश्वर आपके परिवार को आशीर्वाद दे।"
पत्नी और दो मासूम बच्चों को पीछे छोड़ गए किर्क
चार्ली किर्क और एरिका फ्रांत्ज़वे की मुलाकात 2019 में हुई थी और मई 2021 में स्कॉट्सडेल, एरिजोना में उनकी शादी हुई। चार्ली और एरिका के दो बच्चे हैं: एक बेटी और एक बेटा। बेटी सारा रोज का जन्म 2021 में हुआ और बेटे का 2023 में जन्म हुआ।
Advertisement
फ्रांत्जवे ने एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में डिग्री, लिबर्टी यूनिवर्सिटी (2017) से ज्यूरिस मास्टर डिग्री और 2022 में ईसाई नेतृत्व में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। फ्रांत्जवे एक पूर्व ब्यूटी क्वीन हैं। उन्हें 2012 में मिस एरिज़ोना यूएसए का ताज पहनाया गया था और उन्होंने कोलोराडो के डेनवर स्थित रेजिस यूनिवर्सिटी के लिए कॉलेजिएट बास्केटबॉल भी खेला था। फ्रांत्ज़वे एक पूर्व ब्यूटी क्वीन हैं। उन्हें 2012 में मिस एरिज़ोना यूएसए का ताज पहनाया गया था और उन्होंने कोलोराडो के डेनवर स्थित रेजिस यूनिवर्सिटी के लिए कॉलेजिएट बास्केटबॉल भी खेला था।
वह न्यूयॉर्क शहर में द कोरकोरन ग्रुप के साथ एक रियल एस्टेट एजेंट के रूप में काम करती हैं और सामुदायिक सशक्तिकरण पर केंद्रित एक गैर-लाभकारी संगठन, एवरीडे हीरोज़ लाइक यू की संस्थापक हैं। विदेशी मीडिया के अनुसार, वह 2019 में लॉन्च किए गए पॉडकास्ट मिडवीक राइज अप की भी होस्ट हैं और एक आस्था-आधारित फैशन ब्रांड, PROCLAIM स्ट्रीटवियर का संचालन करती हैं।