अपडेटेड 8 March 2025 at 23:33 IST

Canada: गोलियों की आवाज से थर्राया कनाडा का पब, फायरिंग में 12 लोग घायल

कनाडा के पूर्वी टोरंटो में स्थित एक पब में तीन लोगों ने घुस कर बिना किसी चेतावनी के अचानक अंधाधुंध गोलीबारी कर दी जिससे कम से कम 12 लोग घायल हो गये।

Canadian pub shaken by the sound of bullets 12 people injured in firing
Canadian pub shaken by the sound of bullets 12 people injured in firing | Image: AI Image

कनाडा के पूर्वी टोरंटो में स्थित एक पब में तीन लोगों ने घुस कर बिना किसी चेतावनी के अचानक अंधाधुंध गोलीबारी कर दी जिससे कम से कम 12 लोग घायल हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उन्हें रात करीब 10:40 बजे प्रोग्रेस एवेन्यू और कॉरपोरेट ड्राइव के निकट कई लोगों को गोली मारे जाने की खबर मिली। टोरंटो के सहायक चिकित्सकों ने कहा था कि 11 वयस्क घायल हुए हैं, लेकिन बाद में पुलिस ने कहा कि 12 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने यह भी बताया कि एक संदिग्ध को सिल्वर कार में भागते देखा गया और वह अब भी फरार है। लोगों को इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी जा रही है। पुलिस ने शनिवार की सुबह ‘एक्स’ पर कहा कि गोलीबारी के मामले में तीन लोगों पर संदेह है तथा दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

टोरंटो पुलिस सेवा के अधीक्षक पॉल मैकइंटायर ने कहा कि पुलिस को शुक्रवार रात 10:40 बजे पाइपर आर्म्स में गोलीबारी की सूचना देने वाली कई आपातकालीन कॉल मिली। मैकइंटायर ने घटनास्थल पर एक समाचार सम्मेलन के दौरान कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीन पुरुष पब में घुसे और वहां मौजूद लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘एक व्यक्ति के पास असॉल्ट राइफल जैसी कोई चीज थी, जबकि अन्य दो व्यक्ति हैंडगन से लैस थे। वे बार में घुसे, उन्होंने अपनी बंदूकें निकालीं और अंदर बैठे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं।’’

उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पाया कि 12 लोगों को चोट आयी है। पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया और छह लोगों को गोली लगने की पुष्टि हुई, जो जानलेवा नहीं थे ।

Advertisement

मैकइंटायर ने पीड़ितों को ‘‘बेहद भाग्यशाली’’ बताया। पुलिस ने बताया कि शेष छह लोगों को टूटे कांच से चोट लगी थी। उन्होंने बताया कि हमले की मंशा के बारे में पता नहीं चल पाया है। टोरंटो की महापौर ओलिविया चाउ ने कहा कि उन्होंने पुलिस प्रमुख मायरोन डेमकिव से बात की है और उन्हें बताया गया है कि इस मामले में शामिल लोगों को जल्द ही पकड़ा जायेगा।

इसे भी पढ़ें: 'औरंगजेब नायक नहीं हो सकता, जो राष्ट्र नायकों को सम्मान नहीं दे सकते उन्हें उपचार की...', CM योगी ने अबू आजमी पर साधा निशाना

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 8 March 2025 at 23:33 IST