गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा अमेरिका, बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच कैलिफोर्निया में भीषण गोलीबारी, 4 की मौत; कई लोग घायल
कैलिफोर्निया के स्टॉकटन शहर में शनिवार की रात एक बेशुमार फायरिंग की घटना हुई, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। यह घटना एक बच्चे के जन्मदिन के जश्न के दौरान हुई, जहां अचानक गोलीबारी से माहौल दहल गया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

California Shooting: कैलिफोर्निया के स्टॉकटन शहर में शनिवार की रात एक बेशुमार फायरिंग की घटना हुई, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। यह घटना एक बच्चे के जन्मदिन के जश्न के दौरान हुई, जहां अचानक गोलीबारी से माहौल दहल गया। सूचना मिलते ही सैन जोक्विन काउंटी शेरिफ ऑफिस की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि मृतकों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।
पुलिस ने इलाके को पूरी तरह घेर लिया है और जांच जारी है। फिलहाल फायरिंग के कारणों या हमलावरों की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है और आसपास की सड़कों को सुरक्षित करने के लिए बंद कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस गोलीबारी में लगभग 10 लोग घायल हुए, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। एक 9 साल और एक 12 साल के बच्चे के साथ 23 साल का एक युवक भी इस घटना में घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर घटना के दौरान की लाइव वीडियो और अनुभव साझा किए, जिसमें पुलिस और एंबुलेंस की बड़ी संख्या नजर आई।
सेलिब्रेशन के दौरान फायरिंग
स्थानीय निवासी बताते हैं कि जश्न-सेलिब्रेशन के दौरान फायरिंग ने सभी को दहला दिया। एक शख्स ने बताया कि वह पास ही मीटिंग से बाहर निकला था और अचानक गोलियों की आवाज सुनकर घबरा गया। कुछ लोगों को शुरू में गोलीबारी की आवाज पटाखों की आवाज समझ आई, लेकिन जब स्थिति गंभीर हुई तो वहां हड़कंप मच गया।
Advertisement
पुलिस अधिकारियों की कोशिश है कि जल्दी से जल्दी पूरे मामले के पीछे छुपे कारणों और अपराधियों को पकड़कर न्याय सुनिश्चित किया जाए। जख्मी लोगों की सुरक्षा और घटना की गहन जांच के बीच पूरा इलाका तनावग्रस्त बना हुआ है।