अमेरिका का बॉस बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने तोड़ा 131 साल पुराना रिकॉर्ड,जुड़ गईं ये ऐतिहासिक उपलब्धियां

डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने को पूरी तरह से तैयार हैं। इस जीत के साथ ही ट्रंप ने नए रिकॉर्ड भी बना डाले हैं।

Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप | Image: AP

US Presidential Election 2024: डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump ) दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति (American New President Elected) बनने को पूरी तरह से तैयार हैं। रिपब्‍लिकन पार्टी से डोनाल्‍ड ट्रंप ने कमला हैरिस ( Kamala Harris ) को हराकर राष्‍ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की। इसके साथ ही उनकी व्हाइट हाउस (White House) में वापसी तय हो गई है। इस जीत के साथ ही ट्रंप ने नए रिकॉर्ड भी बना डाले हैं। उन्होंने व्हाइट हाउस की दौड़ तो जीती ही साथ ही सीनेट और निचले सदन में भी बहुमत जुटाया। ट्रंप 132 साल में ऐसे नेता बन गए जिन्होंने निरंतरता टूटने के बावजूद चुनाव जीता।

चार साल के अंतराल के बाद ट्रंप एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए। उनकी जीत में बड़े मुद्दों में से एक अर्थव्यवस्था सुधारने का वादा है। शायद एक वजह यह मुद्दा है जिसकी वजह से कमला हैरिस से कांटे की टक्कर मिलने के बावजूद स्विंग राज्य डोनाल्ड ट्रंप की झोली में गिरे। जान लें कि स्विंग राज्य में कुल 93 सीटें हैं जिनमें से 3 स्विंग स्टेट पेन्सिलवेनिया, नॉर्थ कैरोलिना और जॉर्जिया शामिल है और ट्रंप को यहां से जीत मिली। वहीं बाकी सभी स्विंग स्टेट्स में ट्रंप ने बढ़त बनाई।

132 साल बाद ऐसा हुआ है जब चुनाव हारने के बाद…

आंकड़े बताते हैं कि डोनाल्ड टंप ने अश्वेत लोगों की आबादी से लेकर हिस्पैनिक मतदाताओं तक में भी बड़ी सेंध लगाई। इसके अलावा ट्रंप बढ़ती मंहगाई दर और आर्थिक मुद्दों को लेकर अमेरिकी जनता का भरोसा जीतने में कामयाब रहे। वहीं ट्रंप की जीत में एक फैक्टर भारतीय मूल के मतदाता भी हैं। ट्रंप की जीत को लेकर लोगों का मानना है कि उनके सत्ता में आने से अमेरिकी अर्थव्यवस्था तो बेहतर होगी ही साथ ही भारत के साथ संबंध भी मजबूत होंगे। ट्रंप ने चुनाव में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। 132 साल बाद ऐसा हुआ है जब चुनाव हारने के बाद किसी नेता ने फिर राष्ट्रपति की कुर्सी जीती हो।

इससे पहले ग्रोवर क्लीवलैंड अमेरिका के 22वें और 24वें राष्ट्रपति थे, जिन्होंने 1885 से 1889 और 1893 से 1897 तक सत्ता संभाली थी। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप का पहला कार्यकाल 2016 से 2020 तक था। इसके बाद 2020 में ट्रंप को राष्ट्रपति जो बाइडेन से हार मिली।

Advertisement

कार्यकाल के दौरान महाभियोग की… एकमात्र राष्ट्रपति बनेंगे ट्रंप!

जान लें कि जीत के साथ ही ट्रंप अमेरिकी इतिहास में अपने कार्यकाल के दौरान दो बार महाभियोग की कार्यवाही का सामना करने वाले एकमात्र राष्ट्रपति बनेंगे। पहला महाभियोग उनपर 2019 में लगाया गया था। जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि उन्होंने चुनाव जीतने की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए गुप्त रूप से यूक्रेन से मदद मांगी थी। वहीं दूसरा महाभियोग 13 जनवरी 2021 को लगाया गया था जिसमें यूएस कैपिटल पर हमले को उकसाने का आरोप लगा था। हालांकि उन्हें दोनों मामलों में सीनेट ने सभी मामलों में बरी कर दिया था।

राष्ट्रपति पद संभालने वाले पहले दोषी अपराधी होंगे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति पद संभालने वाले पहले दोषी अपराधी भी होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल की शुरुआत में ही 34 गुंडागर्दी के मामलों में उन्हें दोषी ठहराया गया था। इसके अलावा ट्रंप कानूनी अभियोग का सामना करते हुए पद संभालने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति भी होंगे। गौरतलब है कि ट्रंप को न्यूयॉर्क में मई महीने में दोषी ठहराया गया था। इस मामले में अब तक उन्हें सजा नहीं सुनाई गई है। अब 26 नवंबर को मुकदमा चलने वाला है।

Advertisement

इसके अलावा 2016 राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप पर एडल्ट फिल्म स्टार को पैसे देने से जुड़े कॉमर्शियल रिकॉर्ड में हेराफेरी के आरोप लगे हैं। हालांकि इन आरोपों को ट्रंप ने नकार दिया और खुद को निर्दोष बताया।  

20 जनवरी 2025 में लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव जीत चुके हैं। जल्द ही यूएस के 47वें राष्ट्रपति की कमान संभालने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ट्रंप अगले साल 20 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें: 'चुनाव का परिणाम वह नहीं...' ट्रंप से हारकर कमला हैरिस का बड़ा बयान, समर्थकों को दिया ये संदेश

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड