अपडेटेड 30 October 2024 at 08:26 IST
दिवाली के रंग में रंगी अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत World Trade Center, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया
सुपरपावर अमेरिका में भी दिवाली की रौनक देखते ही बन रही है।दिवाली से पहले अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

रोशनी का त्योहार दिपावली की शुरुआत धनतेरस के साथ हो गई। भारत में इस त्योहार को लेकर अलग ही उमंग और उत्साह होता है। शहरों की ऊंची-ऊंची इमारतों से लेकर कसबे तक रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठाता है। मगर दीपों का यह पर्व भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में अब बड़े-धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। अमेरिका, जापान से लेकर कई देशों में इसकी रौनक देखते ही बनती है। इस बार भी दिवाली के अवसर पर अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर जगमगा उठा। अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत World Trade Center पर भी दिवाली का रंग देखा गया।
सुपरपावर अमेरिका में भी दिवाली की रौनक देखते ही बन रही है। सोमवार को US के राष्ट्रपति बाइडन ने व्हाइट हाउस में दीपावली का त्योहार मनाया। बाइडेन ने पारंपरिक दीया जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस भव्य कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी थी और बड़ी संख्या में भारतीय मूल के नागरिक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद अब अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को भी रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा गया है।
रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया World Trade Center
दिवाली से पहले अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग किया गया है। World Trade Center को दिवाली की थीम से सजाया गया है। गगनचुंबी इस इमारत की खुबसूरती रात में देखते ही बन रही है। 29 अक्तूबर की दरम्यानी रात पूरी इमारत दूधिया रोशनी से जगमगा उठी। बता दें कि न्यूयार्क में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग बड़े ही शानदार तरीके से दीपोत्सव मनाते हैं। इस दौरान वो अपने घरों में रंग-बिरंगी लाइट से सजाते हैं।
पहली बार कब सजा था वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर
सबसे पहले साल 2021 में न्यूयॉर्क में वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को पहली बार दिवाली थीम वाले एनिमेशन से सजाया गया था। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी कई थी। एनिमेशन को देखने के लिए लोग हडसन नदी के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इसके बाद से दिपावली पर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को खूबसूरत लाइटों से सजाया जाता है और शांति, सद्भाव और एकता का संदेश दिया जाता है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 30 October 2024 at 08:25 IST