फिर एक बार मोदी सरकार...अब तो इस अमेरिकी सांसद ने कर दिया दावा, बांधे PM Modi की तारीफों के पुल
अमेरिकी सांसद रिच मैककॉर्मिक ने वैश्विक मंच पर पीएम मोदी की भूमिका को लेकर उनकी जमकर तारीफ की है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के नाम की डंका भारत ही नहीं विदेशों में भी बजती है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) की उलटी गिनती शुरू हो गई है। भारत में फिर एक बार मोदी सरकार के नारे भी लगने लगे हैं तो वहीं अमेरिका में भी पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे गढ़े जा रहे है।
अमेरिकी सांसद रिच मैककॉर्मिक (Rich McCormick) ने एक इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। वैश्विक मंच पर पीएम मोदी की सक्रिय भूमिका और भारत का तेजी से हो रहे विकास पर फोकस करते हुए अमेरिकी सांसद ने उम्मीद जताई है कि लोकसभा चुनाव में इस बार भी पीएम मोदी प्रचंड जीत हासिल करेंगे।
रिच मैककॉर्मिक ने की पीएम मोदी की तारीफ
रिच मैककॉर्मिक ने पीएम मोदी को बेहद लोकप्रिय नेता बताया है। उन्होंने कहा, भारत को चीन और अमेरिका जैसी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से प्रतिस्पर्धा करते हुए संघर्ष के सामाधान में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में देखा। मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था हर साल चार से 8 फीसदी तक बढ़ रही है।
PM मोदी पर अमेरिकी सांसद का बड़ा दावा
न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में अमेरिकी सांसद ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी अविश्वसनीय रूप से लोकप्रिय हैं।
मैं पीएम मोदी और अन्य कांग्रेसियों के साथ लंच किया था और वास्तव में पार्टी लाइनों से परे उनकी लोकप्रियता देखी। मुझे लगता है कि कोई व्यक्ति लगभग 70 प्रतिशत लोकप्रिय है। वह फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
Advertisement
भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर क्या बोले अमेरिकी सांसद
अमेरिकी सांसद ने आगे कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था हाल ही में तेजी से बढ़ी है और मुझे लगता है कि भारत अभी नई शुरुआत कर रही है। इसके लिए पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगे हुए हैं। भारत की जीडीपी भी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ी है। अब चीन और अमेरिका पर निर्भर करता है कि दोनों देश अपनी अर्थव्यवस्था में क्या करते हैं। आप जितना अधिक शक्तिशाली होंगे, उतना अधिक लोग आप पर ध्यान देंगे।
रिच मैककॉर्मिक ने कहा है हमें अब यह तय करना है कि जब हम उन तकनीकों को साझा करते हैं, जिन पर दोनों देशों को भरोसा है, तो दोनों देशों को समझ में आए। मगर हमारे रिश्ते में एक अच्छी बात ये है कि हम चीन जैसा आक्रामक रुख नहीं देखते हैं।