अपडेटेड 11 February 2026 at 13:47 IST
पहले PoK और अक्साई चीन को दिखाया भारत का हिस्सा, अब गुपचुप डिलीट किया मैप; अमेरिका ने बदला अपना स्टैंड
US removes Map: अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उस नक्शे वाले पोस्ट को हटा दिया है, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया गया था। 7 फरवरी को यह पोस्ट शेयर किया था।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

US News: अमेरिका ने बीते दिनों एक नक्शा शेयर किया था, जिसने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी। इस मानचित्र में पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) और अक्साई चीन को भारतीय क्षेत्र का हिस्सा दिखाया गया था। हालांकि अब इस मैप को अमेरिका ने डिलीट कर दिया है। यह मैप अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।
पीओके और अक्साई चीन को दिखाया था भारत का हिस्सा
X पर यह पोस्ट 7 फरवरी को भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी होने के बाद किया गया था। पोस्ट में अमेरिकी उत्पादों (ट्री नट्स, ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन, रेड सोरघम, फल आदि) के लिए भारत में नए बाजार खुलने की बात थी। नक्शे में पीओके और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया गया था।
आमतौर पर अमेरिकी सरकार के नक्शों में पीओके को अलग दिखाया जाता है, जो कि पाकिस्तान के दावे को दर्शाता है। इस नक्शे में ऐसी कोई अलग लाइन नहीं थी। सभी विवादित इलाके भारत की सीमा के अंदर दिखाया गया था।
ट्रेड डील के ऐलान के बाद किया गया था पोस्ट
इसके बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि यह गलती से हुआ है या फिर भारत-अमेरिका रिश्तों में नए दौर की ओर इशारा है। पोस्ट ऐसे समय पर किया गया था, जब भारत और अमेरिका के बीच बड़े अंतरिम व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए। समझौते के तहत अमेरिकी राष्ट्रीय डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर लगाया गया टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया है।
Advertisement
अब डिलीट हुआ पोस्ट
भारत हमेशा से इन दोनों हिस्सों को अपना अभिन्न अंग मानता आया है। ऐसे में अमेरिका के इस कदम से पाकिस्तान और चीन दोनों को बड़ा झटका लगा और यह नक्शा चर्चा का विषय बन गया था। हालांकि अब बिना किसी स्पष्टीकरण के अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) के एक्स अकाउंट से इस पोस्ट को हटा दिया गया है।
PoK पर अमेरिका के स्टैंड की बात करें तो वो बार-बार यह दोहरा चुका है कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच का एक द्विपक्षीय मुद्दा है। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान में मध्यस्थता की पेशकश कर चुके हैं। अमेरिका का रूख यही है कि वह इस मसले में तभी हस्तक्षेप करेगा, जब दोनों पक्ष अनुरोध करेंगे। वहीं, भारत ट्रंप के मध्यस्थता की अपील को सिरे से खारिज कर चुका है।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 11 February 2026 at 13:47 IST