अपडेटेड 26 June 2024 at 07:41 IST
अमेरिका: लास वेगास में गोलीबारी में 5 लोगों की मौत, हमलावर ने किया सुसाइड
अमेरिका के उत्तरी लास वेगास में गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं गोलीबारी करने वाल हमलावर ने सुसाइड कर ली।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 1 min read

अमेरिका के उत्तरी लास वेगास में सोमवार की देर रात को गोलीबारी की घटना सामने आई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी में एक लड़की घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उत्तरी लास वेगास पुलिस विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा, "पुलिस ने सोमवार रात को हुई दो गोलीबारी में शामिल एक संदिग्ध की पहचान 47 साल के एरिक एडम्स के रूप में की।" गोलीबारी में पांच लोगों की मौत के साथ ही एक 13 साल की लड़की को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की को अपार्टमेंट परिसरों में गोलीबारी के दौरान गोली लग गई थी।
Advertisement
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस घटना में दो महिलाएं भी घायल हो गई थीं, जिनहें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, दोनों महिलाओं की इलाज के दौरान ही मौत हो गई।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 26 June 2024 at 07:41 IST