America is Back...अमेरिकी संसद के ज्वाइंट सेशन को संबोधित कर बोले ट्रंप- हमनें कम समय में बहुत काम किया

संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, अमेरिका वापस आ गया है।

Donald Trump
Donald Trump | Image: AP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संसद के सयुंक्त सत्र को संबोधित कर रहे हैं। राष्ट्रपति के तौर पर दूसरे कार्यकाल में यह उनका पहला संबोधन है। ट्रप जैसे ही संसद हॉल में पहुंचे तालियों की गड़गड़ाहट से उनका जोरदार स्वागत किया गया। सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए ट्रंप ने कहा, ऐसा स्वागत पाना बहुत सम्मान की बात है। अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने कहा कि अमेरिका इज बैक। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के प्राइड की वापसी हुई है। विश्वास की वापसी हुई है। 

संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हमने चुनाव में शानदार जीत हासिल की। हमने सभी स्विंग स्टेट में जीत दर्ज की है। अमेरिका वापस आ गया है। 6 सप्ताह पहले मैं इसी कैपिटल हिल के नीचे खड़ा था और अमेरिका के स्वर्ण युग की सुबह की घोषणा की थी। उस क्षण से हमारे देश के इतिहास में महान और सबसे सफल युग को सुनिश्चित करने के लिए केवल तेज और अथक कार्रवाई की गई है।

हमारा देश वापसी की कगार पर है-ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा, हमने 43 दिनों में इतना कुछ हासिल किया है जितना कि अधिकांश प्रशासनों ने 4 या 8 सालों में हासिल किया है और हम अभी शुरुआत कर रहे हैं। हमारी भावना, गर्व और आत्मविश्वास वापस आ गया है। अमेरिकी सपना अजेय है और हमारा देश वापसी की कगार पर है। 

 दक्षिणी सीमा पर सबसे बड़ा एक्शन-ट्रंप

संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा, पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर, मैंने हमारी दक्षिणी सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी। मैंने हमारे देश पर आक्रमण को रोकने के लिए अमेरिकी सेना और सीमा गश्ती दल को तैनात किया और उन्होंने क्या शानदार काम किया है! नतीजतन, पिछले महीने अवैध सीमा पार करने की घटनाएं अब तक की सबसे कम रिकॉर्ड की गईं।

Advertisement

जनता ने मुझे काम करने के लिए चुना-ट्रंप

संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, पिछले छह हफ्तो में मैंने सौ कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। राष्ट्रपति चुनाव एक ऐसा जनादेश था जो कई दशकों में नहीं देखा गया था। हमने बड़ी संख्या में वोट मिला। लोगों ने मुझे काम करने के लिए चुना है और मैं यह कर रहा हूं। हमारे राष्ट्रपति पद का पहला महीना हमारे राष्ट्र के इतिहास में सबसे सफल रहा है। मेरा प्रशासन अमेरिका के लिए एक ऐसा भविष्य बनाने के लिए काम  कर रहा है जिसका वह हकदार है। 

 यह भी पढ़ें: बाइडेन अमेरिका के इतिहास के सबसे बुरे राष्ट्रपति- ट्रंप ने साधा निशाना

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड