Air Canada: न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा, एयरपोर्ट के रनवे पर ट्रक से टकराया एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान, कॉकपिट बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Air Canada Express Plane Accident news: न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर ये हादसा हुआ है। रनवे पर विमान ट्रक से टकरा गया। घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

Air Canada Express Plane Accident
Air Canada Express Plane Accident | Image: X

Newyork Plane Accident: न्यूयॉर्क से बड़े विमान हादसे की खबर आ रही है। ला गार्डिया एयरपोर्ट पर सोमवार (23 मार्च) को  एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान रनवे पर खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे के समय विमान में कई यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। वहीं, घायलों को जल्द ही उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि विमान में 100 यात्री सवार थे।

एयर कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन एयरपोर्ट पर खड़े दमकल वाहन से टकरा गया, जिसकी वजह से विमान का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सभी विमानों के लिए 'ग्राउंड स्टॉप' जारी

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 के अनुसार, एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान मॉन्ट्रियल से आ रहा था। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान वहां मौजूद एक ट्रक से इसकी टक्कर हो गई। रेगुलेटर की ओर से जारी एक नोटिस के मुताबिक, U.S. Federal Aviation Administration (FAA) ने एयरपोर्ट पर मौजूद सभी विमानों के लिए 'ग्राउंड स्टॉप' (उड़ान पर रोक) का आदेश जारी कर दिया है यानी कि कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकेगी।

टक्कर के बाद विमान में सवार यात्रियों और ग्राउंड स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

Advertisement

सामने आए कई वीडियो

हादसे से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए है, जिनमें एयरपोर्ट पर दुर्घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलता नजर आ रहा है। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में विमान का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है। 

घटना की शुरू हुई जांच

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। रनवे पर फायर ट्रक की मौजूदगी और विमान की आवाजाही में तालमेल में कहां चूक हुई, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए विमानन सुरक्षा एजेंसियां और हवाईअड्डा प्रशासन संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं।

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड