नेपाल में भीषण हादसा: एवरेस्ट बेस कैंप में आपस में टकराकर क्रैश हुआ 2 हेलीकॉप्टर, विदेशी नागरिक की मौत, खौफनाक VIDEO आया सामने
Nepal: नेपाल में एवरेस्ट बेस कैंप में दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर क्रैश हो गए। इस भीषण हादसे में अब तक एक की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर आई है। क्रैश का वीडियो देखकर आप भी कांप जाएंगे।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
Nepal: नेपाल से भीषण विमान हादसे की खबर आई है, जहां एवरेस्ट बेस कैंप में दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर क्रैश हो गए। इस भीषण हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक नेपाली नागरिक घायल बताए जा रहे हैं।
शुरुआती जानकारी के अनुसार नेपाल के सोलुखुम्बु में फेरिचे हेलीपैड पर उतरते समय 'फिश टेल एयर' और 'डाइनेस्टी एयर' के दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। अधिकारियों ने बताया कि लैंडिंग के दौरान दोनों हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड एक-दूसरे से टकरा गए।
हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आसपास में टकराए
शुरुआती जानकारी के अनुसार हेलीपैड पर उतरते समय 'फिश टेल एयर' और 'डाइनेस्टी एयर' के दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए, जिसके बाद बगल में मौजूद कुछ लोगों के बीच हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि लैंडिंग के दौरान दोनों हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड एक-दूसरे से टकरा गए, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ।
हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत
नेपाल में एवरेस्ट बेस कैंप में हुए इस भीषण हेलीकॉप्टर में अभी तक एक व्यक्ति की मौत की खबर आई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मरने वाला विदेशी नागरिक है, हालांकि उसकी पहचान अभी सामने नहीं आई है। वहीं, इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।