Earthquake: इंडोनेशिया में सुबह-सुबह कांपी धरती, 6.7 की तीव्रता से मचा हड़कंप; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Indonesia Earthquake News: इंडोनेशिया में मंगलवार को 6.7 तीव्रता का तेज भूकंप आया। भूकंप के झटकों से घरों में सो रहे लोग डर गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Earthquake
Earthquake | Image: X

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में आज सुबह-सुबह जोरदार भूकंप आया है। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर 6.7 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, जिससे पूरे इलाके में झटके महसूस किए गए। इस जोरदार भूकंप के बाद तेज आफ्टरशॉक्स महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। 

46 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र पालू से लगभग 46 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था। भौगोलिक रूप से यह 1.073° दक्षिणी अक्षांश और 120.263° पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया, जबकि जमीन के भीतर इसकी गहराई 45 किलोमीटर मापी गई।
 Image

इमारतें हिलने से दहशत में लोग

NCS ने बताया कि ये भूकंप सुबह 08:57 बजे (स्थानीय समय) आया, जिससे इमारतें हिलने लगीं और और लोगों में दहशत फैल गई। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। पालू से आई तस्वीरों में लोगों को खुली जगहों पर इकट्ठा होते देखा जा सकता है। 

Advertisement

मौके पर मची चीख-पुकार

सामने आए वीडियो में लोगों को बिल्डिंग से बाहर की ओर भागते देखा जा सकता है। मौके पर चीख-पुकार मच गई है। डरे सहमे लोग कुर्सियों को उठाकर अपना बचाव करते नजर आ रहे हैं। जबकि कई लोगों ने एक-दूजे का हाथ कसकर थामा हुआ है। इस भयावह दृश्य ने चिंता में डाल दिया है। 

यह भी पढ़ें: 'ईरान परमाणु हथियार कभी नहीं बनाएगा', MoU पर साइन करने के साथ ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान, जानें तेहरान को पैसे देने की बात पर क्या कहा?
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड