अपडेटेड 21 February 2025 at 11:58 IST
भारत और पाकिस्तान के बीच आज नियंत्रण रेखा के पास फ्लैग मीटिंग होगी- सूत्र
हाल में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से गोलीबारी और आईईडी हमले की कई घटनाओं के बीच भारत और पाकिस्तान शुक्रवार को ‘फ्लैग मीटिंग’ करेंगे।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 1 min read

हाल में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से गोलीबारी और आईईडी हमले की कई घटनाओं के बीच भारत और पाकिस्तान शुक्रवार को ‘फ्लैग मीटिंग’ करेंगे। बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। सूत्रों ने बताया कि ‘फ्लैग मीटिंग’ शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के पास होगी। उन्होंने बताया कि सीमा पर गतिविधियों में ‘‘बढ़ोतरी’’ की पृष्ठभूमि में यह बैठक हो रही है।
जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में 11 फरवरी को संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा किए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) हमले में एक कैप्टन समेत दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में दो सैन्यकर्मी घायल भी हुए थे, जबकि पिछले सप्ताह एक बारूदी सुरंग विस्फोट में एक और सैन्यकर्मी घायल हो गया था।
Advertisement
भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी पक्ष को भी ‘‘भारी नुकसान’’ हुआ। भारत और पाकिस्तान द्वारा 25 फरवरी, 2021 को संघर्ष विराम समझौते का नवीनीकरण करने के बाद से जम्मू कश्मीर की सीमाओं पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं कम हुई हैं।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 21 February 2025 at 11:58 IST