थाईलैंड में भीषण सड़क हादसा: रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Thailand Train Crash: थाईलैंड से शनिवार को एक भीषण हादसे की खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार बैंकॉक में एक रेलवे क्रॉसिंग पर एक मालगाड़ी ने सार्वजनिक बस को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें करीब 8 लोगों की मौत हो गई है।

train crash in bangkok thailand
थाईलैंड में भीषण सड़क हादसा | Image: Social media

Thailand Train Crash: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से शनिवार, 16 मई को एक भीषण हादसे की खबर आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार बैंकॉक की एक रेलवे क्रॉसिंग पर एक मालगाड़ी ने सार्वजनिक बस को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, कुछ गंभीर घायल भी बताए जा रहे हैं। इस भयानक हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई।

8 की मौत और 20 से ज्यादा घायल

रिपोर्ट्स के अनुसार यह भीषण हादसा दोपहर बाद शहर के मध्य इलाके में एयरपोर्ट रेल लिंक स्टेशन के पास हुआ। वहीं, इस हादसे में कम से कम 8 लोगों के मौत की खबरें हैं और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोग गंभीर चोटिल हुए हैं। 

कब हुआ यह भीषण हादसा?

इस भयानक हादसे से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे क्रॉसिंग पर कई गाड़ियां नजर आईं। इसी बीच एक मालगाड़ी सामने खड़ी नारंगी रंग की बस से जा टकराई, जिसके बाद आग की लपटें उठने लगी।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हादसे के तत्काल बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी बचाव कार्य में जुट गए। आग बुझने के बाद जली हुई बस के अंदर जाकर लोगों की तलाश करते हुए नजर आए। वहीं, इस हादसे में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।   

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड