जापान में भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.6 तीव्रता, क्या सुनामी का भी अलर्ट?
Earthquake In Japan: जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, देश में भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई है। भूकंप ने जापान के उत्तरी क्षेत्रों में दहशत फैला दी है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Earthquake In Japan: जापान में शुक्रवार, 15 मई को जोरदार भूकंप आया, जिसकी तीव्रता करीब 6.6 मापी गई। मिली जानकारी के अनुसार इसका केंद्र नॉर्थ जापान के समुद्री क्षेत्र में 50 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप ने जापान के उत्तरी क्षेत्रों में दहशत फैला दी है।
भूकंप का झटका लगते ही लोग घर से निकलकर भागने लगे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि भूकंप के तेज झटके की वजह से कई जगहों पर कुछ समय के लिए ट्रेन सेवाओं को भी रोक दिया। हालांकि, इस तेज भूकंप की वजह से फिलहाल सुनामी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
रिक्टर स्केल पर 6.6 रही तीव्रता
मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई है। हालांकि, फिलहाल इस भूकंप में जानमाल की किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप ने जापान के उत्तरी क्षेत्रों में दहशत फैला दी है। बताया जा रहा है कि केंद्र नॉर्थ जापान के समुद्री क्षेत्र में 50 किलोमीटर की गहराई में था।
भूकंप के बाद क्या सुनामी का अलर्ट?
जैसा कि भूकंप का केंद्र नॉर्थ जापान के समुद्री क्षेत्र में 50 किलोमीटर की गहराई में था। ऐसे में कोई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि क्या अब जापान में सुनामी भी आएगी। ऐसे में आपको बता दें कि इस तेज भूकंप की वजह से फिलहाल सुनामी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।