अपडेटेड 8 April 2024 at 10:00 IST

Surya Grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कब और कहां दिखेगा; जानें हर सवाल का जवाब

यह सूर्य ग्रहण 50 सालों में सबसे लंबा चलने वाला है। जो करीब पांच घंटे 25 मिनट तक चलने वाला है।

Solar Eclipse
सूर्य ग्रहण | Image: Pixabay

Surya Grahan News: साल 2024 का आज सबसे पहला ग्रहण लगने जा रहा है और यह सूर्य ग्रहण 50 सालों में सबसे लंबा चलने वाला है। जो करीब पांच घंटे 25 मिनट तक चलने वाला है। बताया जा रहा है कि, जब यह सूर्य ग्रहण अपने चरम पर होगा तो उस वक्त पृथ्वी पर कुछ मिनटों के लिए घना अंधेरा छा जाएगा।

लेकिन भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा इसलिए सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी भारत में नहीं माना जा रहा। टाइमिंग की बात की जाए तो, सूर्य ग्रहण आज (सोमवार) रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा और इसका समापन रात 2 बजकर 22 मिनट पर होगा। इस सूर्यग्रहण का मध्य समय रात 11 बजकर 47 मिनट पर होगा। 

सूर्य की किरणों को आगोश में समा लेगा चांद 

धरती पर यह बेहद रहस्यमयी खगोलीय घटना होगी जब सूर्य की किरणों को चांद अपने आगोश में समा लेगा। धरती से 15 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर मौजूद सूर्य की तरंगों को लगने वाला यह ग्रहण इससे पहले 1970 में लगा था। लेकिन इस सूर्य ग्रहण को भारत से नहीं देखा जा सकेगा। 

सूर्य ग्रहण कैसे लगता है? 

आज अप्रैल महीने की सोमवती अमावस्या भी है। भौतिक विज्ञान की दृष्टि से जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चन्द्रमा आ जाता है, तो चन्द्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब कुछ वक्त के लिए ढक जाता है,  पृथ्वी सूरज की परिक्रमा करती है और चांद पृथ्वी की। कभी-कभी चांद, सूरज और धरती के बीच आ जाता है। फिर वह सूरज की कुछ या सारी रोशनी रोक लेता है, जिससे धरती पर साया फैल जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। वहीं भारत में आखिरी वलयाकार सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर 2019 को दिखाई दिया था। जो करीब 5 घंटे तक चला था।

Advertisement

यह भी पढ़ें : IPL 2024: गुजरात के खिलाफ लखनऊ की शानदार जीत, लेकिन लग गया बड़ा झटका

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण ? 

2024 का पहला सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से अटलांटिक,आर्कटिक, मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में दिखाई देना वाला है। लेकिन भारत समेत पड़ोसी देशों यानी पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल में सूर्यग्रहण नहीं दिखाई देगा। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : IPL 2024: गुजरात के खिलाफ लखनऊ की शानदार जीत, लेकिन लग गया बड़ा झटका

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 8 April 2024 at 08:14 IST