सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का भीषण मिसाइल हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल; बोले- हमारा बदला पूरा हुआ

सऊदी अरब के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए मिसाइल हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 309 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

Saudi Arabia says 12 killed, 300 wounded in Houthi attack on Riyadh airport
सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का बड़ा मिसाइल हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल; बोले- हमारा बदला पूरा हुआ | Image: X

सऊदी अरब के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए मिसाइल हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 309 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएसीए) ने इसकी पुष्टि की है। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं मरने वालों में सऊदी अरब, बांग्लादेश, फिलिस्तीन, एजिप्ट, जॉर्डन, सुडान और सीरिया के लोग शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हूतियों ने यह हमला किया था। इसके बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका है।

इस हमले के बाद सऊदी अधिकारियों ने हवाई अड्डे के संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इस घटना को सऊदी अरब के खिलाफ उनके अभियान में बड़ी बढ़ोतरी के तौर पर देखा जा रहा है।

विदेशी एम्बेसी ने अपने नागरिकों से एयरपोर्ट से दूर रहने की अपील

विदेशी एम्बेसी ने अपने नागरिकों से एयरपोर्ट से दूर रहने की अपील की है। यह घटनाक्रम 6 और 7 अक्टूबर को सऊदी अरब में किंग खालिद और आभा एयरपोर्ट पर हूती हमलों और यमन में बढ़ते संघर्ष के बाद हुआ।

Advertisement

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने उन नागरिकों से कहा है जिनके ट्रैवल प्लान फ़्लाइट्स के रुकने या देर होने की वजह से रुक गए हैं, कि वे उन देशों में सऊदी डिप्लोमैटिक मिशन से संपर्क करें जहां वे हैं। मंत्रालय ने कहा कि मिशन उन नागरिकों को मदद और जरूरी गाइडेंस देंगे जो किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाली फ़्लाइट्स में रुकावट की वजह से अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाए हैं।

रियाद एयरपोर्ट पर हमले बढ़े

Advertisement

19 सितंबर 2026 - एयरपोर्ट के ईंधन भंडारण क्षेत्र के पास हमला हुआ, जिससे वहां आग लगी और काला धुआं उठता देखा गया। हूती समूह ने रियाद के सैन्य व रणनीतिक ठिकानों पर हमले का दावा किया।

7 अक्टूबर 2026 - रियाद और आभा एयरपोर्ट को निशाना बनाकर किए गए हमलों में एक सूडानी नागरिक की मौत हुई और 8 अन्य लोग घायल हुए।

8 अक्टूबर 2026 - एयरपोर्ट पर दो अलग-अलग हमले हुए। पहला एयरपोर्ट सुविधाओं पर और दूसरा सऊदी एयरलाइंस के खड़े विमान (एयरबस A320) पर। इनमें कैप्टन हमूद अली अल-कलीसामी (सऊदी पायलट) समेत 3 सऊदी नागरिकों की मौत हुई।

अकासा एयर ने रियाद आने-जाने वाली फ्लाइट पर लगाई रोक

इस बीच अकासा एयर ने घोषणा की कि उसने सुरक्षा की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए रियाद आने-जाने वाली सभी फ़्लाइट्स पर रोक 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। शनिवार को जारी एक ट्रैवल अपडेट में एयरलाइन ने कहा कि प्रभावित यात्री सात दिनों के अंदर ओरिजिनल पेमेंट सोर्स पर पूरा रिफंड ले सकते हैं या बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अपनी यात्रा रीशेड्यूल कर सकते हैं। जिन यात्रियों ने ट्रैवल पार्टनर के जरिए बुकिंग की थी, उन्हें सीधे उनसे संपर्क करने की सलाह दी गई।

कुवैत एयरवेज ने फ्लाइट कैंसिल की

कुवैत एयरवेज ने शनिवार को एयरपोर्ट बंद होने की वजह से कुवैत से रियाद जाने वाली फ़्लाइट KU775 और रियाद से कुवैत जाने वाली KU776 को भी कैंसिल कर दी। एयरलाइन ने यात्रियों को अपनी फ़्लाइट का स्टेटस मॉनिटर करने की सलाह दी और कहा कि उनकी बुकिंग के साथ रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट नंबर पर नोटिफ़िकेशन भेजे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- नवी पिल्लई को मिला शांति का नोबेल पुरस्‍कार तो ट्रंप ने फुलाया मुंह, बोले- 'मुझे एक दो नहीं पूरे 8 नोबेल अवॉर्ड मिलने चाहिए'

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड