डोनाल्ड ट्रंप और EU के नेताओं से मुलाकात के बाद NATO महासचिव पहुंचे यूक्रेन, युद्ध के 1276वें दिन जेलेंस्की ने ट्वीट कर क्या दिया संदेश
Russia Ukraine War: जेलेंस्की ने आगे लिखा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें हमारी कूटनीति, सुरक्षा गारंटी और हमारे योद्धाओं के लिए हथियार शामिल हैं। विशेष रूप से, PURL कार्यक्रम पहले से ही चल रहा है, जिससे साझेदार देशों के वित्तपोषण से अमेरिकी हथियार खरीदे जा सकते हैं। हमें यूरोपीय देशों से पहले ही 1.5 अरब डॉलर मिल चुके हैं। यह महत्वपूर्ण है। मैं प्रत्येक साझेदार का आभारी हूं। हम और धन जुटाने के लिए काम कर रहे हैं।"
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 4 min read

Russia Ukraine War: रूस के साथ यूक्रेन के युद्ध व संघर्ष के आज 1276 दिन हो गए हैं। यह जानकारी खुद यू्क्रेनी राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कुछ तस्वीरों को शेयर कर लिखा, "आज पूर्ण युद्ध का 1,276वां दिन है। यूक्रेन अपनी आजादी के लिए रूस के खिलाफ युद्ध में दुनिया में किसी की भी उम्मीद से कहीं ज्यादा समय से खड़ा है।"
वहीं, बीते दिनों अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपियन देशों के नेताओं से मिलने के बाद दुनिया को लगा था कि यूक्रेन अब युद्ध की समाप्ति की ओर जल्द ही जाने वाला है। लेकिन आज यूक्रेन में नाटो महासचिव मार्क रूट से जेलेंस्की की मुलाकात ने यह साफ संकेत दे दिया है कि यह मामला अभी शांत होते हुए नहीं दिख रहा है। जी हां, इस मुलाकात में यह बात सामने आई है कि जेलेंस्की ने नाटो सचिव के साथ उनके सैनिकों व योद्धाओं को हथियार उपलब्ध कराने की भी चर्चा की है।
हम और धन जुटाने के लिए काम कर रहे हैं - जेलेंस्की
जेलेंस्की ने आज नाटो महासचिव मार्क रूट के साथ यूक्रेन में मुलाकात की है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस मुलाकात की तस्वीर और वीडियो को शेयर करके बताया है कि उन दोनों के बीच किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई और आगे का क्या कुछ प्लान है। जेलेंस्की ने लिखा, "आज नाटो महासचिव मार्क रूट यूक्रेन में हैं। हमारी बैठक के दौरान, हमने सबसे पहले इस बात पर चर्चा की कि हमारे अगले संयुक्त कदम यूक्रेन और पूरे यूरोप को बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं और युद्ध के वास्तविक अंत को निकट ला सकते हैं।"
उन्होंने आगे लिखा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें हमारी कूटनीति, सुरक्षा गारंटी और हमारे योद्धाओं के लिए हथियार शामिल हैं। विशेष रूप से, PURL कार्यक्रम पहले से ही चल रहा है, जिससे साझेदार देशों के वित्तपोषण से अमेरिकी हथियार खरीदे जा सकते हैं। हमें यूरोपीय देशों से पहले ही 1.5 अरब डॉलर मिल चुके हैं। यह महत्वपूर्ण है। मैं प्रत्येक साझेदार का आभारी हूं। हम और धन जुटाने के लिए काम कर रहे हैं।"
Advertisement
यूक्रेन अपनी आजादी के लिए रूस के खिलाफ युद्ध में उम्मीद से ज्यादा समय से खड़ा है - जेलेंस्की
वहीं, रूस के साथ यूक्रेन युद्ध के आज 1276वां दिन है। इसके बारे में खास जानकारी देते हुए जेलेंस्की ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "आज पूर्ण युद्ध का 1,276वां दिन है। यूक्रेन अपनी आजादी के लिए रूस के खिलाफ युद्ध में दुनिया में किसी की भी उम्मीद से ज्यादा समय से खड़ा है। यह हमारे लोगों की देशभक्ति और कुशलता का नतीजा है। हमारे उन योद्धाओं का नतीजा है जो हमारे राज्य के लिए वीरतापूर्वक लड़ते हैं और कब्जा करने वालों का सफाया करते हैं। मैं आप सभी का, हमारे सभी रक्षा और सुरक्षा बलों का, यूक्रेन को दी गई शक्ति और आपके द्वारा प्राप्त हर परिणाम के लिए आभारी हूं।"
जेलेंस्की ने आगे लिखा, "निस्संदेह, एक मजबूत और सक्षम यूक्रेनी सेना हमारे लोगों की सबसे विश्वसनीय सुरक्षा है। लेकिन हमें शांति चाहने वालों से भी मजबूत सुरक्षा गारंटी की जरूरत है। हर दिन, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप और हमारे सभी सहयोगियों के साथ मिलकर, हम सुरक्षा की गारंटी के लिए काम करते हैं। यूक्रेन को अपने लक्ष्य अवश्य प्राप्त करने चाहिए, और ये लक्ष्य उचित हैं: जीवन की रक्षा करना, स्वतंत्रता की रक्षा करना, तथा यूक्रेन के लिए सम्मानजनक शांति सुनिश्चित करना।"