अपडेटेड 6 February 2024 at 08:41 IST
Yemen New PM: यमन की सरकार में बड़ा उलटफेर, अहमद अवद बिन मुबारक बने नए प्रधानमंत्री
यमन की सरकार में बड़ा उलटफेर हुआ है। दरअसल, यमन की राष्ट्रपति परिषद ने 5 फरवरी को बदलाव करते हुए अहमद अवद बिन मुबारक को प्रधानमंत्री बनाया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Yemen New Prime Minister: न्यूज एजेंसी अल जजीरा के अनुसार यमन के विदेश मंत्री अहमद अवद बिन मुबारक को देश का नया प्रधानमंत्री बनाया गया है। ये फेरबदल तब हुआ है, जब अमेरिकी और ब्रिटेन के सैन्य संगठन लाल सागर में ईरान समर्थित हूति विद्रोहियों के हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। 5 फरवरी, सोमवार को माईन अब्दुलमलिक सईद को बर्खास्त कर यमन के विदेश मंत्री को नया पीएम बनाया है।
नए प्रधानमंत्री अहमद अवद को सऊदी अरब का करीबी भी माना जाता रहा है। वहीं माईन अब्दुलमलिक सईद अब राष्ट्रपति नेतृत्व परिषद के अध्यक्ष के सलाहकार के पद पर रहेंगे। साल 2018 में सईद को यमन का प्रधानमंत्री बनाया गया था। हालांकि, ये बदलाव क्यों किया गया है इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
2014 से गृहयुद्ध में उलझा है यमन
बता दें, यमन में साल 2014 से ही गृहयुद्ध जारी है। ईरान समर्थित हूति ने यमन की राजधानी सना और उत्तर के अधिकांश हिस्सों पर अपना कब्जा कर लिया था। तब सऊदी अरब के सैन्य संगठन ने इस गृहयुद्ध में हस्तक्षेप किया और इसके बाद 2015 में हूति के खिलाफ युद्ध जारी है। यमन को सबसे गरीब अरब देश कहा जाता है, जो युद्ध से काफी प्रभावित है।
हालांकि, हाल ही में हूति और अरब के बीच यमन में इस गृहयुद्ध को खत्म करने को लेकर चर्चा भी हुई है। चर्चा के बाद जानकारी दी गई कि दोनों पक्षों के बीच गृह युद्ध शांत करने के लिए सकारात्मक रुप से बातचीत की गई है।
Advertisement
लाल सागर में हूति का आतंक
लाल सागर में हूति लगातार हमले कर रहा है। उसका कहना है कि ये हमला उसने इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच बेंजामिन नेतन्याहू के देश की जहाजों पर कर रहा है। वहीं हूतियों के हमले के बाद अमेरिका और ब्रिटेन भी ताबड़तोड़ अटैक कर रहा है।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 6 February 2024 at 07:17 IST