Advertisement

अपडेटेड 30 May 2025 at 21:03 IST

कौन हैं जिनपिंग की बेटी शी मिंग्जे? जिनकी हार्वर्ड में पढ़ाई की हो रही चर्चा, किस विवाद के बाद सुर्खियों में आईं

कौन हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बेटी शी मिंग्जे? इनकी हार्वर्ड से पढ़ाई होने की चर्चा चल रही है। आइए जानते हैं कि आखिर किस विवाद की वजह से वह चर्चा में आ गईं।

Advertisement
harvard University XI Jinping
कौन हैं शी जिनपिंग की बेटी शी मिंग्जे, जिनके हार्वर्ड से पढ़ाई की चर्चा हो रही है। | Image: AP

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी दूसरी पत्नी पेंग लियुआन की इकलौती बेटी शी मिंग्जे इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शी जिनपिंग की बेटी हार्वर्ड से पढ़ाई कर रही हैं। एक तरफ अमेरिकी सरकार और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बीच इन दिनों विवाद चल रहा है। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीनी स्टूडेंट्स का वीजा रद्द करने का ऐलान कर दिया है।

अमेरिका की विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने 29 मई को ऐलान किया है कि चीन और हांगकांग के आवेदकों के लिए वीजा मानदंडों को सख्त किया जाएगा। ऐसे में दक्षिणपंथी वर्कर लॉरा लूमर ने अपने बयानों से विवाद खड़ा कर दिया है। इन्हीं की वजह से एक बार फिर से चीनी राष्ट्रपति की बेटी सुर्खियों में आ गई। लूमर ने कहा, कम्युनिस्टों की हमारे देश में कोई जगह नहीं है और अमेरिकी सरकार के इस नीति की शुरुआत शी जिनपिंग की बेटी शी मिंग्जे को अमेरिका से निर्वासित करके की जाए।

अभी कहां है शी जिनपिंग की बेटी शी मिंग्जे?

बता दें, शी जिनपिंग की बेटी इस समय कहां हैं, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। शी मिंग्जे वैसे भी मीडिया के समय ना के बराबर नजर आती है। ऐसे में उनकी किसी भी एक्टिविटी के बारे में मीडिया के पास ज्यादा जानकारी नहीं है। वहीं चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने अमेरिकी की इस नीति को राजनीति से प्रेरित और राष्ट्रीय सुरक्षा के बहाने विचारधारा का हथियारीकरण बताया है।

शी मिंग्जे के बारे में अधिक जानकारी

शी मिंग्जे का जन्म 25 जून 1992 को फुझोउ में हुआ था। बता दें, मिंग्जे शी जिनपिंग और पेंग लियुआन की इकलौती संतान हैं। वैसे मिंग्जे के बारे में पब्लिक फोरम पर बेहद काम जानकारी उपलब्ध है। उनकी शुरुआती शिक्षा हांग्जो फॉरेन लैंग्वेज स्कूल से हुई है। उन्होंने 2006 से 2008 तक फ्रेंड भाषा की स्टडी भी की। इसके बाद वह झेजियांग यूनिवर्सिटी में एक साल के लिए पढ़ीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2010 में वह अमेरिका के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पहुंची। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने यहां पर एक सीक्रेट नाम से एडमिशन लेकर साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया।  

फिर 2014 में मिंग्जे ने बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री भी हासिल की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिंग्जे इसके बाद वापस चीन लौट गईं। हालांकि, जानकारी ये भी है कि 2019 में वह फिर से पोस्ट ग्रेजुएश की पढ़ाई करने के लिए हार्वर्ड पहुंची। 2015 में पहली बार मिंग्जे अपने माता-पिता के साथ पब्लिक फोरम पर नजर आईं। इसके बाद फिर उन्हें 2018 में अपनी मां के साथ न्यूयॉर्क में फैशन फॉर डेवलपमेंट के 8वें वार्षिक फर्स्ट लेडीज लांच में देखा गया।

इसे भी पढ़ें: भारत पर हमला करने वाली पाकिस्तानी मिसाइलें क्यों हुईं फुस्स... जब पूछा सवाल तो जिनपिंग के अधिकारी झांकने लगे बगले

पब्लिश्ड 30 May 2025 at 21:03 IST