अपडेटेड 26 January 2026 at 18:02 IST

Republic Day: 'ड्रैगन और हाथी एक साथ नाचें', चीन ने भारत को इस अंदाज में विश किया रिपब्लिक डे, ट्रंप का भी आया खास संदेश

Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुनियाभर से भारत को बधाई संदेश आए। इस खास मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी भारत को विश किया है।

PM Modi- Donald Trump- Xi Jinping
PM Modi- Donald Trump- Xi Jinping | Image: AP

Republic Day 2026: भारत आज अपने 77वें गणतंत्र दिवस का जश्न धूमधाम से मना रहा है। हर देशवासी इस वक्त देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। इस खास अवसर दुनियाभर से भी भारत को शुभकामनाएं संदेश आने का सिलसिला जारी है। कई देशों के बड़े नेताओं ने देश को बधाई दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन की ओर से भी गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत को खास संदेश आया है। जानते हैं उन्होंने अपने इस मैसेज में क्या कहा?

ट्रंप ने बधाई संदेश में क्या लिखा? 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अमेरिका को सबसे पुरानी डेमोक्रेसी बताते हुए दोनों देशों के रिश्तों को खास कहा।

अपने संदेश में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "अमेरिका के लोगों की ओर से, मैं भारत सरकार और लोगों को आपके 77वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं। दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र होने के नाते, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच एक ऐतिहासिक रिश्ता है।"

'भारत और चीन अच्छे पड़ोसी, दोस्त और पार्टनर बनें'

वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से भी भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई संदेश भेजा गया। इस मैसेज में उन्होंने कहा कि चीन और भारत के लिए यह सही होगा कि वे अच्छे पड़ोसी, दोस्त और पार्टनर बनें, जो एक-दूसरे को सफल होने में मदद करें, और ड्रैगन और हाथी एक साथ नाचें।

Advertisement

रूस ने भी अनोखे अंदाज में दी बधाई

रूस की ओर से भारत को खास अंदाज में रिपब्लिक डे विश किया गया है। रूस के दूतावास ने अलग-अलग भाषाओं में 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

दूतावास ने कहा, "भारत एक ऐसी जगह है जहां पुरानी समझ और भविष्य के सपने साथ-साथ चलते हैं। भारत ने दुनिया को दिखाया है कि विविधता कोई कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी ताकत है। भारत का गणतंत्र हर इंसान की गरिमा में विश्वास पर आधारित है।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: 'वायु सेना के हमलों से घुटनों पर आया PAK, सीजफायर के लिए भारत के सामने गिड़गिड़िया', स्विस रिपोर्ट से तिलमिला जाएगा पाकिस्तान

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 26 January 2026 at 18:02 IST