अपडेटेड 28 February 2024 at 19:50 IST
4000 साल पहले भी थी मेकअप की दुनिया! ईरान में मिली सबसे पुरानी लिपस्टिक है बेहद खास
Lipstick: करीब 4000 साल पुरानी लिपस्टिक का रंग और बनावट आधुनिक युग की लिपस्टिक से काफी मिलती जुलती है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Oldest Lipstick Found in Iran: लिपस्टिक लगभग हर महिला के पसंदीदा मेकअप में से एक होता है। होठों पर लिपस्टिक लगाते हुए चेहरे पर अलग ही निखार आ जाता है। आज के समय में वैसे तो मार्केट में बहुत सारी वैराएटी, कलर की लिपस्टिक आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि 4000 साल पहले भी किया जाता था।
दरअसल, ईरान में पुरातत्विदों की टीम ने दुनिया की सबसे पुरानी एक लिपस्टिक की खोज की है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसका इस्तेमाल आज से लगभग 4000 साल पहले होता था। बताया जा रहा है कि लिपस्टिक को एक कब्रगाह से बरामद किया गया, जिसे फिलहाल ईरान के एक संग्रहालय में रखा गया है। लिपस्टिक को कांस्य युग का बताया जा रहा है, जो उस जमाने में महिलाओं की साज सज्जा का प्रमाण है।
कैसी है ईरान में मिली लिपस्टिक?
करीब 4000 साल पुरानी लिपस्टिक का रंग और बनावट आधुनिक युग की लिपस्टिक से काफी मिलती जुलती है। यह आज के समय में इस्तेमाल की जाने वाली लिपस्टिक ट्यूबों की तरह ही एक शीशी के रूप में ही बनी है। लिपस्टिक को बनाने में हेमेटाइट जैसे मिनरल से बने एक लाल रंग का यूज किया गया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो यह लिपस्टिक साल 2001 में कई अन्य चीजों के साथ मिली थीं। यह लिपस्टिक उस दौरान मिली थीं जब कई कब्रिस्तानों में हलील नदी का पानी घुस गया। कब्रगाह से कई चीजें बाहर आ गईं, जिसे स्थानीय लोगों ने लूट लिया। बावजूद इसके लिपस्टिक बच गई।
Advertisement
आज की तरह ही होता था इस्तेमाल
लिपस्टिक की शीशी का पतला आकार और मोटाई यह दिखाती है कि इसे तांबे या कांस्य की वस्तु के साथ रखा जा सकता था। लिपस्टिक कब और कहां बनी इसका पता लगा पाना, यह अभी भी रहस्य है। हालांकि शोधकर्ताओं का दावा है कि यह कांस्य युग सभ्यता से संबंध रखती है। हालांकि इन रिपोर्ट्स से यह जरूर पता चलता है कि आज की तरह पहले भी इसी तरह लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जाता था।
यह भी पढ़ें: Beauty Tips: बदलते मौसम में स्किन हो रही है खराब? अपनाए ये ब्यूटी टिप्स, खिल उठेगा चेहरा
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 28 February 2024 at 19:48 IST