यहां बनता है दुनिया का सबसे महंगा पनीर, एक किलो की कीमत में घूम आएंगे विदेश, गधी के दूध से होता है तैयार
World Most Expensive Cheese: पुले पनीर को दुनिया का सबसे महंगा पनीर माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे बनाने में काफी मेहनत लगती है। इसे बाल्कन गधी के दूध से बनाया जाता है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

World Most Expensive Cheese: प्रोटीन का बढ़िया सोर्स होता है पनीर। लोग आज पनीर के साथ तरह-तरह की टेस्टी डिश बनाते हैं। बाजारों में भी पनीर काफी महंगा बिकता है। जैसे भारत में अच्छी क्वालिटी का पनीर 400-500 रुपये प्रति किलो आता है। हालांकि, क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां दुनिया का सबसे महंगा पनीर बनाया जाता है। यहां एक किलो पनीर लाखों रुपये में बिकता है।
हम बात कर रहे हैं ‘पुले पनीर’ (Pule Cheese) की जिसे सर्बिया के 'जसाविका स्पेशल नेचर रिजर्व' (Zasavica Special Nature Reserve) में बनाया जाता है। यहां किसानों की एक टीम 200 से ज्यादा गधियों के झुंड का दूध निकालती है।
गधी के दूध से बनता है दुनिया का सबसे महंगा पनीर
पुले पनीर को दुनिया का सबसे महंगा पनीर माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे बनाने में काफी मेहनत लगती है। इसे बाल्कन गधी (Balkan Donkey) के दूध से बनाया जाता है। बता दें कि पुले पनीर बनाने में बाल्कन गधी का 60% दूध और 40% बकरी के दूध का इस्तेमाल होता है। दरअसल, गधी के दूध में केसीन कम होता है जिस वजह से पनीर बनाने के लिए बकरी का दूध यूज होता है।
ये गधी लुप्तप्राय हैं और इन्हें स्पेशल प्रोटेक्शन के तहत रखा जाता है। इन गधियों से दूध निकालने में महीनों लग जाते हैं। सामने आई जानकारी की माने तो, ये बाल्कन गधी केवल छह महीने तक दूध देती हैं और दोबारा दूध देने में कम से कम एक साल का वक्त लगा देती हैं। एक किलो का पनीर बनाने में 25 लीटर का गधी का दूध चाहिए होता है। जबकि ये गधी एक दिन में एक लीटर दूध भी नहीं दे पाती, ये मुश्किल से केवल 500 मिली तक ही दूध देती हैं।
Advertisement
सर्बिया में सालाना केवल 50-60 किलो दूध ही उत्पादित हो पाता है। यही कारण है कि ये पनीर दुनिया का सबसे महंगा पनीर कहा जाता है। बता दें कि इस दूध में काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसे गाय के दूध के लिए बढ़िया अल्टरनेटिव माना जाता है क्योंकि इसे आसानी से पचाया जा सकता है।
दुनिया के सबसे महंगे पनीर की कीमत
2026 के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, पुले पनीर की कीमत लगभग 90,000 से 1,10,000 रुपये प्रति किलो तक है। ये पनीर सफेद, हल्का नमकीन और मलाईदार होता है जिसमें से मिट्टी या घासों की महक आती है। ये काफी नरम और भुरभुरा होता है।
Advertisement
(image- pulecheese.net)