अपडेटेड 5 August 2024 at 22:59 IST

कौन हैं नोबेल पुरस्कार विजेता Muhammad Yunus? जो शेख हसीना की जगह बन सकते हैं बांग्लादेश के PM

मोहम्मद युनूस बांग्लादेश से मशहूर अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। यूनुस को 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला था।

muhammad yunus
मोहम्मद युनूस | Image: AP

Who is Muhammad Yunus: बांग्लादेश के घटे राजनीतिक घटनाक्रम और शेख हसीना के इस्तीफे के बाद मोहम्मद युनूस के नए प्रधानमंत्री बनने की खबरें हैं। उनके नाम को लेकर आम सहमति बनती दिख रही है।

शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़ने के बाद सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। सेना प्रमुख की ओर से एक कॉन्फ्रेंस कर अंतरिम सरकार बनाने का ऐलान किया गया। इस बीच खबर आ रही है कि मोहम्मद युनुस बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

नोबेल पुरस्कार विजेता हैं मोहम्मद युनूस

मोहम्मद युनूस बांग्लादेश से मशहूर अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। यूनुस को 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। इसके अलावा मोहम्मद युनूस को ग्रामीण बैंक के संस्थापक के तौर पर भी जाना जाता है।

मोहम्मद यूनुस को गरीबों का मसीहा भी कहते हैं। मोहम्मद युनूस ने बांग्लादेश में माइक्रो क्रेडिट यानी गरीबों को बिना जमानत के छोटे-छोटे लोन देने की शुरुआत की। इसके जरिए उन्होंने नीचे से आर्थिक और सामाजिक विकास बनाने के प्रयास किए, इसलिए ही उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिला।

Advertisement

मिल चुके हैं कई पुरस्कार

इसके अलावा भी यूनुस कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीत चुके हैं। साल 2009 में उनको US प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया। वहीं, 2010 में उन्हें कांग्रेसनल गोल्ड मेडल मिला।

चटगांव में हुआ जन्म, यहां से की पढ़ाई

28 जून 1940 को मोहम्मद युनूस का जन्म पूर्वी बंगाल (अब बांग्लादेश) के चटगांव में हुआ। ढाका यूनिवर्सिटी में उन्होंने इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की। चटगांव यूनिवर्सिटी में उन्होंने इकोनॉमिक्स पढ़ाया। फिर उन्हें अमेरिका की फुलब्राइट स्कॉलरशिप मिल गई। अमेरिका की यूनिवर्सिटी में उन्होंने 1965 से 1972 तक पढ़ाई और इस दौरान टीचिंग भी की।

Advertisement

साल 1969 में वह इकोनॉमिक्स में PHD की उपाधि हासिल कर चुके हैं। इसके बाद वह चटगांव लौटे, यहां यूनिवर्सिटी में उन्हें इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट का हेड बना दिया गया।

साल 2007 में उन्होंने अपनी एक राजनीतिक पार्टी बनाई, जिसका नाम नागरिक शक्ति हैं। बताया जाता है कि उनके और शेख हसीना के बीच संबंध खटास भरे हैं। यूनुस के राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा से शेख हसीना नाराज हो गईं थीं। हालांकि, यूनुस ने पार्टी का गठन नहीं किया।

मोहम्मद युनूस पर कई आरोप भी लग चुके हैं। उन्हें श्रम कानून के उल्लंघन के आरोप में 6 महीने की जेल की सजा भी हुई थीं।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में अभी भी हालत ठीक नहीं, पूर्व कप्तान मशरफे बिन मुर्तजा के घर में लगाई आग

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 5 August 2024 at 22:59 IST