क्या पुतिन बीमार हैं? लीक अनएडिटेड वीडियो में तेज खांसते दिखे, बीच में रोकनी पड़ी रिकॉर्डिंग

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेहत को लेकर नई चर्चा छिड़ गई। 8 मार्च को महिला दिवस संदेश के अनएडिटेड लीक वीडियो में उन्हें बार-बार तेज खांसी होती दिखी। वे बीच में रुककर बोले, "गले में खराश है, ज्यादा बोल चुका हूं।"

Vladimir Putin cough raises health concerns again, leaked video goes viral
Vladimir Putin | Image: AP/File

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेहत को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। एक लीक हुए वीडियो में रूसी राष्ट्रपति अपने भाषण के दौरान बेकाबू होकर खांसते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो रविवार (8 मार्च) को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके का है। जब एक रिकॉर्डिंग के दौरान पुतिन को जोर-जोर से खांसते हुए देखा गया, जिससे उनकी तबीयत पर सवाल उठने लगे हैं।

वीडियो में वे बोलते-बोलते रुक गए और लगभग 30 सेकंड तक लगातार खांसते रहे। उन्होंने गले में खराश होने की बात कही और कहा, "मैं आज बहुत बोल चुका हूं, इसलिए गले में खरास हो रही है।" उनकी खांसी इतनी तेज थी कि उन्हें रिकॉर्डिंग रोककर दोबारा शुरू करनी पड़ी। एक सहायक ने ऑफ-कैमरा पानी लाने की पेशकश की, लेकिन पुतिन ने मना कर दिया और कहा, "नहीं, चलिए जारी रखते हैं। काम पर लगते हैं।"

वीडियो इंटरनेट पर वायरल

क्रेमलिन ने इस अनएडिटेड वीडियो को गलती से जारी कर दिया, जिसमें पुतिन खांसते हुए साफ दिख रहे थे। कुछ मिनटों बाद इसे हटा दिया गया और एक एडिटेड वीडियो जारी किया गया, जिसमें खांसी को कम दिखाने की कोशिश की गई। लेकिन अन एडिटेड क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गया।

पूरा नहीं कर पाए भाषण  

वीडियो में पुतिन महिलाओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थे, लेकिन बीच में उन्हें तेज खांसी होने लगी। खांसी इतनी ज्यादा होती है कि वे अपना भाषण पूरा नहीं कर पाते और रिकॉर्डिंग रोकनी पड़ती है। वीडियो में वे कहते सुनाई देते हैं, "मुझे इसे फिर से कहने दें, क्योंकि मेरे गले में खराश है। मैं आज बहुत बोल चुका हूं, लगभग खांसने वाला था।"

Advertisement

पुतिन ने खुद खांसी को ज्यादा बोलने से जोड़ा और इसे सामान्य बताया। इससे पहले भी कई बार पुतिन की सेहत को लेकर अफवाहें उड़ी हैं। पिछले कुछ समय में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। उनके दाहिने हाथ पर काले धब्बे दिखे थे। कुछ मीटिंग्स उनके हाथों में ऐंठन या सूजन जैसी शिकायतें नजर आईं। लेकिन 73 वर्षीय पुतिन लंबे समय से मजबूत और युवा लीडर की छवि बनाने की कोशिश करते रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: एक दिन में 9 करोड़ स्वाहा... लगातार विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ रही संसद की कार्यवाही, जनता के पैसे की बर्बादी का कौन देगा हिसाब?

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड