Iran vs US War: लगातार 11वीं रात अमेरिका ने किए जोरदार हमले, फिर भी पस्त नहीं हुआ ईरान, मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार; रिपोर्ट में बड़ा दावा

अमेरिका-इजरायल हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार है। ईरान ने अपने अंडरग्राउंड ठिकाने फिर से चालू कर लिए हैं। खैबर शेकन मिसाइल से जॉर्डन के अमेरिकी बेस पर हमला किया गया जिसमें तीन सैनिक मारे गए। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने स्वीकार किया कि ईरान की पूरी क्षमता नष्ट नहीं हुई।

US launched heavy strikes for the 11th consecutive night Iran Ballistic missile Drone capability
सांकेतिक फोटो | Image: AP

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले करने के बावजूद, ईरान की मिसाइल और ड्रोन बनाने की क्षमता काफी हद तक बरकरार है। वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने अपने कुछ अंडरग्राउंड मिसाइल ठिकानों को फिर से चालू कर लिया है और अब वह अमेरिकी सेनाओं और आसपास के देशों के लिए खतरा बना हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने उन अंडरग्राउंड सुरंगों के दरवाजे फिर से खोल दिए हैं, जिन्हें पहले अमेरिका और इजरायल ने निशाना बनाया था। सड़कें भी ठीक कर ली गई हैं और मिसाइलों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। इससे साफ है कि ईरान के हथियार कार्यक्रम के कई हिस्से अब भी काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट में सैन्य विश्लेषकों के हवाले से बताया गया है कि ईरान द्वारा जॉर्डन के मुवफ्फक साल्टी एयर बेस (Muwaffaq Salti Air Base) पर हालिया हमला, ईरान की सबसे आधुनिक मिसाइल प्रणालियों में से एक खैबर शेकन (Kheibar Shekan) से किया। खैबर ईरान की एक उन्नत मध्यम दूरी की ठोस-ईंधन वाली बैलिस्टिक मिसाइल है।

सटीक निशाना लगाने में सक्षम

इस हमले में 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई थी। खैबर शेकन मिसाइल 900 मील (करीब 1450 किलोमीटर) से ज्यादा दूरी तक मार कर सकती है। यह सैटेलाइट की मदद से सटीक निशाना लगाती है और हवाई सुरक्षा को चकमा देने में भी सक्षम है। यह मिसाइल पहले भूमिगत सुविधाओं में रखी गई थी, जिन पर इस साल मार्च-अप्रैल में अमेरिका और इजरायल के हवाई अभियानों के दौरान हमले किए गए थे।

Advertisement

अमेरिकी रक्षा मंत्री का बयान

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) ने पहले कहा था कि ईरान की मिसाइल क्षमता लगभग पूरी तरह नष्ट हो गई है। लेकिन बाद में उन्होंने माना कि अमेरिका को कभी उम्मीद नहीं थी कि ईरान अपनी सारी हमला क्षमता खो देगा। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने अपने मिसाइल स्टॉक को पूरी तरह खत्म नहीं होने दिया है और वह अभी भी हमले करने में सक्षम है।

11वीं रात लगातार हमले

अमेरिका के सामने अब नई मुश्किल खड़ी हो गई हैं। अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर रहा है, जबकि तेहरान जवाबी हमले जारी रखे हुए है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने मंगलवार को पुष्टि करते हुए बताया कि अमेरिकी बलों ने ईरान में सैन्य ठिकानों पर 11वीं लगातार रात हमले किए।

Advertisement

जॉर्डन पर हमला अमेरिकी बलों पर पांच दिनों के अंदर चौथा हमला था। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि ईरान का मिसाइल स्टॉक अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसके अलावा अमेरिकी वायु रक्षा प्रणालियों को भेदने की अपनी क्षमता में सुधार भी कर सकता है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: TMC विधायक कुणाल घोष को जबरदस्ती सदन से उठाकर ले गए मार्शल, स्पीकर के आदेश के बाद की कार्रवाई; बंगाल विधानसभा में भारी बवाल

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड