अपडेटेड 19 January 2024 at 18:03 IST
कैप्सूल में सवार तुर्किए, स्वीडन और इटली के यात्रियों ने भरी अंतरिक्ष की उड़ान, पास्ता भी ले गए साथ
तुर्किए, स्वीडन और इटली के अंतरिक्ष यात्री बृहस्पतिवार को एक चार्टर्ड स्पेसएक्स उड़ान से International Space Centre के लिए रवाना हुए।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Space X Launched: फाल्कन रॉकेट ने तीनों व्यक्तियों को लेकर दोपहर को नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी। इन तीनों के पास सेना में पायलट का अनुभव है और वे अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
उनके कैप्सूल के शनिवार को अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने की उम्मीद है। वे वहां दो सप्ताह का वक्त बिताएंगे और इस दौरान कई प्रयोग करेंगे, स्कूली बच्चों से बातचीत करेंगे और वापस लौटने से पहले पृथ्वी के दृश्य देखेंगे।
पहली बार तुर्किए, इटली और स्वीडन के एस्ट्रोनॉट
तुर्किए, इटली और स्वीडन की ये बड़ी छलांग मानी जा रही है। इन तीन देशों के एस्ट्रोनॉट अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में पहुंच रहे हैं। इस अभियान पर प्रत्येक देश का 5.5 करोड़ डॉलर या उससे अधिक का खर्च आया है। यह ह्यूस्टन की कंपनी एक्सियोम स्पेस की नासा और स्पेसएक्स के साथ ऐसी तीसरी यात्रा है। रूस दो दशक से अधिक समय से शुल्क लेकर लोगों को अंतरिक्ष स्टेशन पर ले जाता रहा है। नासा ने दो साल पहले इसकी शुरुआत की है।
पास्ता-नोबेल पुरस्कार और क्या?
पूर्व लड़ाकू पायलट और तुर्किए एयरलाइन के कैप्टन अल्पर गेजेराव्सी अंतरिक्ष में जाने वाले अपने देश के पहले व्यक्ति हैं। साथ ही कैप्सूल में सवार अन्य लोगों में स्वीडन के पूर्व लड़ाकू पायलट मार्कस वान्डेट और इतालवी वायु सेना के कर्नल वाल्टर विलादेइ शामिल हैं। वे अपने साथ जिन प्रतीकात्मक वस्तुओं को ले जा रहे हैं उनमें स्वीडन का एक नोबेल पुरस्कार, इटली का फुसिली पास्ता और तुर्किये की खानाबदोश संस्कृति के प्रतीक शामिल हैं। उनके साथ माइकल लोपेज अलेग्रिया हैं जो एक्सियोम स्पेस में शामिल होने से पहले चार बार नासा के अंतरिक्ष यात्री रह चुके हैं और यह उनकी पहली चार्टर्ड उड़ान है।
Advertisement
उत्साहित तुर्किए के पायलट
टर्किश एयरलाइंस के अल्पर गेज़ेरावसी, अपने देश से अंतरिक्ष में रॉकेट भेजने वाले पहले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि तुर्किए ने हाल ही में 100वीं वर्षगांठ मनाई है, और, अब तक, आकाश के बारे में हमारा दृष्टिकोण सीमित था। फ्लाइट कमांडर माइकल लोपेज़-एलेग्रिया ने मिशन नियंत्रण की बधाई के जवाब में टीम के प्रयास को श्रेय देते हुए कहा, “जैसा कि मैं कह रहा था, यह एक टीम Sport है। धन्यवाद दोस्तों।” स्वीडन के मार्कस एक पूर्व लड़ाकू पायलट और स्वीडिश एयरप्लेन कॉर्प के परीक्षण पायलट हैं। उन्हें 2022 में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने एक आरक्षित अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना था।
(PTI इनपुट के साथ)
Advertisement
ये भी पढ़ें-अमेरिका में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 19 January 2024 at 12:59 IST