Thailand Mass Shooting: बैंकॉक के बाजार में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी, अबतक 6 लोगों की मौत; भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
Thailand Mass Shooting: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना में अबतक शूटर समेत 6 लोगों की मौत हो गई।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

थाईलैंड और कंबोडिया में सीजफायर के बाद अब जानकारी सामने आई है कि राजधानी बैंकॉक के मार्केट में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई है। इस घटना में अबतक के 6 लोंगों की मौत हो गई है। इस गोलीबारी में एक शख्स घायल हो गया है। वहीं गोली चलाने वाला व्यक्ति खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर लिया।
मामले में पुलिस जांच कर रही है और घायल को अस्पताल में इलाज के लिए गया। इरावन इमरजेंसी मेडिकल सेंटर के अनुसार, 'ओर तो को' मार्केट में कृषि उत्पाद और स्थानीय खाद्य पदार्थ बेचने वाले चार सुरक्षा गार्डों के साथ-साथ एक महिला की भी शख्स ने हत्या कर दी। बैंकॉक के बैंग सू जिले के उप पुलिस प्रमुख वोरापत सुकथाई ने बताया, "पुलिस घटना के पीछे के मकसद की जांच कर रही है। अभी तक यह सामूहिक गोलीबारी का मामला लग रहा है।" पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी ने भी आत्महत्या कर ली।
थाईलैंड-कंबोडिया सीजफायर को ट्रंप ने बताया आसान
डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात के दौरान कहा, 'हम थाईलैंड और कंबोडिया के साथ काफी व्यापार करते हैं। फिर भी मैं पढ़ रहा हूं कि वे एक-दूसरे को मार रहे हैं। वह लड़ रहे हैं, युद्ध में हैं। मैं कहता हूं कि यह मेरे लिए आसान होना चाहिए, क्योंकि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता करा लिया है।'
भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
वहीं बीते कुछ दिनों से थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जैसे हालात थे, उससे देखते हुए भारत की ओर से दोनों देशों में रह रहे भारतीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई। सीमा विवाद दोनों देशों के बीच एक लंबे समय से चला आ रहा मुद्दा है और स्थिति अस्थिर बनी हुई है। इस बीच भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने देश में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है। एडवाइजरी में थाईलैंड के उन सात प्रांतों की यात्रा करने से बचने का आग्रह किया गया है, जहां स्थिति अस्थिर है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में, भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास, को फोन नंबर +855 92881676 के जरिए संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वह cons.phnompenh@mea.gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
Advertisement
यात्रा से पहले बरतें ये सावधानी
इससे पहले दूतावास ने अपने X पोस्ट में कहा, थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के पास की स्थिति को देखते हुए थाईलैंड आने वाले सभी भारतीय यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ‘टीएटी न्यूजरूम’ समेत थाईलैंड के आधिकारिक सूत्रों से नवीनतम जानकारी प्राप्त करें।’ भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया है और सभी भारतीय यात्रियों को सलाह दी है कि वे अशांत क्षेत्रों में पर्यटन स्थलों पर जाने से पहले स्थानीय अधिकारियों से अपडेट प्राप्त करें।