US Iran: होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, अमेरिकी हमले में 5 लोगों की मौत, इधर UAE के ऑयल पोर्ट पर बरसी मिसाइलें; 3 भारतीय घायल
US Iran: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर हालात बिगड़ गए। अमेरिका के हमलों में ईरान ने 5 की मौत का दावा किया है। ईरान ने कहा है कि जिन जहाजों को निशाना बनाया गया था वे सैन्य नौकाओं के बजाय नागरिक नौकाएं थीं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 4 min read

US Iran news: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर अब तक डील नहीं कर पाए हैं। इस बीच मिडिल ईस्ट में हालात फिर तेजी से बिगड़ने लगे। होर्मुज को लेकर भी तनाव बढ़ रहा है। यहां अमेरिका और ईरान दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की खबरें सामने आई है। होर्मुज में अमेरिका ने ईरान के जहाजों पर हमला किया गया है, जिसमें सवार 5 लोगों की मौत की खबर है।
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने होर्मुज में अमेरिकी जहाजों पर हमला किया तो धरती के नक्शे से उसका नामोनिशान मिटा दिया जाएगा।
ईरान की सात छोटी नावों को पानी में डुबोया- ट्रंप
ट्रंप ने एक पोस्ट में बताया कि 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' के तहत अमेरिकी सेना ने ईरान की सात छोटी और तेज रफ्तार नावों को समंदर में डुबो दिया है। साथ ही उन्होंने ईरान की ओर से दक्षिण कोरियाई कार्गो जहाज निशाना बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि शायद अब समय आ गया है कि दक्षिण कोरिया भी इस मिशन में शामिल हो जाए।
ईरान को चकमा देते हुए होर्मुज स्ट्रेट के जरिए वाणिज्यिक जहाजों को निकालने का अभियान भी तेज कर दिया है। दो उसने अमेरिकी फ्लैग वाले जहाजों ने इसे पार भी कर लिया। इस दौरान अमेरिका की ओर से उस दावे को खारिज किया गया है, जिसमें अमेरिकी नौसैनिक के जहाज पर हमला करने का दावा किया। अधिकारियों ने इसे पूरी तरह 'मनगढ़ंत' बताया।
Advertisement
UAE के कई ठिकानों पर हमले, ईरान का इनकार
कुछ दिनों की शांति के बाद मिडिल ईस्ट में भी हालात फिर बिगड़ रहे हैं। सोमवार (4 मई) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने दावा किया कि ईरान ने उसके कुछ ठिकानों पर ड्रोन और रॉकेट से हमले किए हैं। यूएई के अनुसार उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान के 19 मिसाइल और ड्रोन को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन फुजैरा ऑयल इंडस्ट्री जोन में एक ड्रोन हमले के बाद भयंकर आग लग गई। हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए।
फुजैरा हमले पर भारतीय विदेश मंत्रालय MEA ने कहा, “फुजैरा पर हमला, जिसमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए, मंजूर नहीं है। हम इन दुश्मनी और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर और बेगुनाह नागरिकों को निशाना बनाने को तुरंत रोकने की मांग करते हैं। भारत इस स्थिति से निपटने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी के लिए खड़ा है, ताकि पूरे पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता वापस आ सके। हम इंटरनेशनल कानून के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट से आजाद और बिना रुकावट के नेविगेशन और कॉमर्स की भी मांग करते हैं। भारत मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी कोशिशों का समर्थन करने के लिए तैयार है।”
Advertisement
हालांकि, ईरान की ओर से UAE पर हमलों में उसका हाथ होने से साफ इनकार कर दिया गया है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "होर्मुज में हुई घटनाओं से यह साफ हो जाता है कि किसी भी राजनीतिक संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं होता। क्योंकि पाकिस्तान के प्रयासों से बातचीत आगे बढ़ रही है, इसलिए अमेरिका को इस बात से सावधान रहना चाहिए कि कहीं कुछ दुर्भावना रखने वाले लोग उसे फिर से दलदल में न घसीट लें। UAE को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए।" उन्होंने कहा कि 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' असल में 'प्रोजेक्ट डेडलॉक' है।
क्या है प्रोजेक्ट फ्रीडम?
प्रोजेक्ट फ्रीडम (Project Freedom) मई 2026 में अमेरिका द्वारा शुरू किया गया एक सैन्य-नेतृत्व वाला अभियान है, जिसका उद्देश्य ईरान के साथ तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे तटस्थ/व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालना है।