अपडेटेड 16 October 2025 at 07:24 IST
तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तान को कर दिया धुआं-धुआं, अफगानिस्तान का दावा- पाक सैनिकों ने किया सरेंडर, गिड़गिड़ाने के बाद 48 घंटों का सीजफायर लागू
Afghanistan- Pakistan Ceasefire: तालिबान के हमलों से पाकिस्तान दहल उठा है। इस बीच अब दोनों देशों के बीच 48 घंटों के सीजफायर पर सहमित बनी है। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान के अनुरोध पर दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read
Show Quick Read
Afghanistan-Pakistan news: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए है। तालिबान के लड़ाके पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमले कर रहे हैं, जिससे पाकिस्तान बुरी तरह से दहल उठा है। भारत के बाद अब अफगानिस्तान के हाथों पीटने पर असीम मुनीर की सेना फिर गिड़गिड़ाई है, जिसके चलते फिलहाल दोनों देशों के बीच 48 घंटों के लिए सीजफायर लागू हो गया है।
'पाकिस्तान के अनुरोध पर हुआ सीजफायर'
बुधवार (15 अक्टूबर) को भारतीय समयानुसार 6.30 बजे से 48 घंटे के लिए अस्थायी सीजफायर पर सहमति बनी है। तालिबान ने दावा किया गया है कि पाकिस्तानी पक्ष के अनुरोध पर दोनों देशों के बीच युद्धविराम लागू किया गया।
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की चौकियों को किया तबाह
सीजफायर लागू होने से पहले अफगान तालिबान ने पाकिस्तान की चौकियों को तबाह कर दिया। पाकिस्तानी सेना के पोस्ट पर ड्रोन हमलों की फुटेज भी जारी की है। पाकिस्तान की सेना ने अफगान तालिबान पर दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में दो प्रमुख सीमा चौकियों पर हमले का आरोप लगाया है। हालांकि पाक का दावा ये भी है कि उसने दोनों हमलों को नाकाम कर दिया गया। इन झड़पों में दोनों ओर से कई लोगों की मौत की खबर है। जहां अफगानिस्तान का दावा है कि उसके ऑपरेशन में 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। वहीं, पाकिस्तान भी अफगान के 200 से अधिक सैनिकों को मार गिराने की बात कही है। जबकि उसके 23 सैनिक मारे गए हैं।
पाकिस्तान ने भी की एयरस्ट्राइक
वहीं, इससे पहले अफगानिस्तान के हमले के जवाब में बुधवार (15 अक्टूबर) शाम पाकिस्तान ने भी हवाई हमले किए। अफगानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने काबुल और स्पिन बोल्डक में बमबारी की है। इसमें कई लोगों की मौत की भी खबर है। इसके बाद अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान के पेशावर में ड्रोन हमला किया है, जिसमें एक प्लाजा के कमरे को निशाना बनाया गया। ऐसा दावा है कि इसका इस्तेमाल खुफिया गतिविधियों के लिए एक सीक्रेट ऑफिस के तौर पर हो रहा था।
Advertisement
क्यों शुरू हुई थी झड़प?
9 अक्टूबर को पाकिस्तान ने काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में हवाई हमले किए थे, जिन्हें उसने TTP के ठिकानों पर कार्रवाई बताया। अफगानिस्तान ने इन हमलों को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया और जवाब में सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी। 12 अक्टूबर को चमन और स्पिन बोल्डक बॉर्डर पर भारी संघर्ष हुआ।
यह भी पढ़ें: बीच सड़क घुटनों के बल बैठाया, आंखों पर बांधी पट्टी और फिर गोलियों से भून डाला; गाजा में हमास का कंपा देने वाला टेरर!
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 16 October 2025 at 07:05 IST