अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बड़ा आत्मघाती हमला, अब तक 6 लोगों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक आत्मघाती हमले से थर्रा गई है। इस हमले में कम से कम 6 लोगों के मारने जाने की खबर है और 13 लोग घायल।

BREAKING: Suicide Bomber In Afghanistan’s Kabul Kills 6, Injures 13
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बड़ा आत्मघाती हमला | Image: Republic

Afghanistan Suicide attack: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक आत्मघाती हमले से थर्रा गई है। इस हमले में कम से कम 6 लोगों के मारने जाने की खबर है और 13 लोग घायल। काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि विस्फोट काबुल के दक्षिण-पश्चिमी काला बख्तियार इलाके में हुआ। उन्होंने बताया कि मृतकों में एक महिला भी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

काबुल पुलिस इस आत्मघाती हमले की जांच में जुट गई है। अभी तक किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन पहला शक इस्लामिक स्टेट समूह के सहयोगी पर जा रहा है। इससे पहले देश भर में स्कूलों, अस्पतालों, मस्जिदों और शिया क्षेत्रों पर जो हमले हुए हैं उसकी जिम्मेदारी सत्तारूढ़ तालिबान के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी, इस्लामिक स्टेट समूह के सहयोगी ने ली है। 

शटल बस को बनाया निशाना

खबरों के मुताबिक एक हमलावर ने सोमवार दोपहर अपने शरीर पर विस्फोटक लगाकर खुदको उड़ा दिया। हमले में संभावित रूप से एक शटल बस को निशाना बनाया गया था। घायलों में तालिबान लड़ाके और एक तालिबान कमांडर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

2021 में तालिबान ने संभाली देश की सत्ता

अफगानिस्तान में करीब 20 साल तक अमेरिकी फौज थी। 20 सालों के बाद अमेरिकी और नाटो सैनिकों की वापसी के दौरान अगस्त, 2021 में तालिबान ने देश की सत्ता संभाली थी। देश की सत्ता संभालते समय तालिबान ने अधिक उदार रुख के साथ कई शुरुआती वाद किए थे। इसके बाद तालिबान ने धीरे-धीरे इस्लामी कानून और शरिया कानूनों को फिर से लागू करना शुरू कर दिया। इससे पहले 1996 से 2001 तक अफगानिस्तान के अपने पिछले शासन के दौरान भी ऐसा किया था। जिसका असर सबसे अधिक वहां की महिलाओं पर देखने को मिलता है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: मणिपुर में ड्रोन बम अटैक से हड़कंप, हमले में दो लोग घायल

Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड