BREAKING: ईरान युद्ध के बीच कतर का मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, समुद्र में गिरा मलबा; रेस्क्यू जारी
कतर का एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई। कतर के समुद्री क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद समुद्र में गिर गया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के जंग के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। कतर का एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई, एक व्यक्ति लापता है। कतर के समुद्री क्षेत्र में यह हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
रविवार को कतर के समुद्री क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। कतर सेना के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। कतर के आंतरिक मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में सवार सात लोगों में से छह के शव बरामद हो चुके हैं।
कतर का मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश
मंत्रालय ने X पोस्ट में लिखा, एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद विशेष टीमें देश के समुद्री क्षेत्र में तलाशी और बचाव अभियान चला रही हैं। ये अभियान कोस्ट्स और बॉर्डर्स सिक्योरिटी के जनरल डायरेक्टरेट की समुद्री तलाशी और बचाव टीम, और आंतरिक सुरक्षा बल (Lekhwiya) के कतर अंतर्राष्ट्रीय तलाशी और बचाव समूह के साथ मिलकर, आपसी तालमेल से चलाए जा रहे हैं।
तकनीकी खराबी के कारण हादसा
कतर के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि हेलीकॉप्टर नियमित ड्यूटी के दौरान तकनीकी खराबी (technical malfunction) के कारण समुद्र में गिर गया। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह दुर्घटना किसी भी दुश्मन कार्रवाई या हमले से जुड़ी नहीं है। जांच जारी है ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
Advertisement
रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?
यह हादसा मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच हुआ है। ईरान पिछले 3 हफ्ते से कतर में अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बना रहा है। ऐसे में कतर का हेलीकॉप्टर क्रैश होना ईरानी हमले की ओर भी इशारा कर रहा था। मगर रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया कि यह हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ है। इसमें किसी बाहरी दुश्मन कार्रवाई का कोई सबूत नहीं मिला है।