'ऐसा होगा कि पूरा देश हिल जाएगा...', हादी के हमलावर ने अपनी गर्लफ्रेंड को पहले ही बता दिया था, तो बांग्लादेश में हिंसा की हुई प्लानिंग?
बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा भड़की हुई है। Osman Hadi की हत्या सुनियोजित साजिश थी। हादी को गोली मारने से पहले मुख्य आरोपी फैसल करीम अपनी गर्लफ्रेंड मारिया अख्तर लीमा से मिला था।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Bangladesh Violence : कट्टरपंथ की आग ने एक बार फिर बांग्लादेश को धुआं-धुआं कर दिया है। कट्टटरपंथियों की भीड़ ने ढाका सहित कई शहरों को जलाकर राख कर दिया, लेकिन सबसे हैरान करने वाली घटना है हिंदुओं पर अत्याचार की। ढाका में एक हिंदू युवक को लिंचिंग कर बेरहमी से मार डाला गया। बीच शहर पहले लातों से पीट-पीट कर दीपू चंद्रा की हत्या की गई, फिर कट्टरपंथियों ने हिंदू लड़के को शरिया कानून जैसी वीभत्स सजा दी। बीच चौराहे पर दीपू चंद्रा को नग्न कर टांग दिया गया और शव में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
बांग्लादेश में सरेआम इंसानियत को कट्टरपंथियों ने जला डाला। इस वीभत्स नजारे को हजारों कट्टरपंथी देख और रिकॉर्ड कर रहे थे। दीप चंद्र को जलाते वक्त भीड़ धार्मिक नारे लगा रही थी। बांग्लादेश में जुलाई 2024 के छात्र आंदोलन के प्रमुख नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और हिंसा भड़की है। हैरत की बात ये है कि हिंदुओं के कत्लेआम पर यूनुस खामोश हैं, यूनुस ने तांडव करते कट्टरपंथियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया।
संगठित साजिश था हमला
शरीफ उस्मान हादी पर 12 दिसंबर को ढाका में नकाबपोश हमलावरों ने गोली चलाई थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में सिंगापुर ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान 18 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। इस घटना ने बांग्लादेश को अराजकता की ओर धकेल दिया है, खासकर फरवरी 2026 में होने वाले प्रस्तावित चुनावों से पहले। बांग्लादेशी जांच एजेंसियों के अनुसार, हादी पर हमला एक बड़ी संगठित साजिश का हिस्सा था।
'पूरा बांग्लादेश हिल जाएगा...'
हादी को गोली मारने का मुख्य आरोपी फैसल करीम फरार है। हमले से एक रात पहले फैसल करीम उसने अपनी गर्लफ्रेंड मारिया अख्तर लीमा से मिला था। उसने कहा था कि "कुछ ऐसा होने वाला है जो पूरे बांग्लादेश को हिला देगा।" जांचकर्ताओं का मानना है कि यह बयान एक बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा करता है।
Advertisement
पुलिस के मुताबिक, हमले में कम से कम 20 लोग शामिल थे, जिनमें फंडिंग, हथियारों की व्यवस्था, हमला और फरार होने की योजना शामिल थी। एक पूर्व काउंसलर को इस साजिश का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। हमले में इस्तेमाल बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, जिसे बाद में बदल दिया गया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। छापेमारी में हथियार, गोलियां, मैगजीन और करोड़ों टका के चेक बरामद हुए हैं।
9 लोगों की गिरफ्तारियां
रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 9 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें फैसल करीम की पत्नी साहेदा परवीन सामिया, गर्लफ्रेंड मारिया अख्तर लीमा, भाई-बहनोई वाहिद अहमद शिपु, करीबी सहयोगी और बाइक मालिक शामिल हैं। हालांकि, मुख्य शूटर फैसल करीम और उसके साथी अभी भी फरार हैं।
Advertisement
हादी की मौत के बाद हिंसा
हादी की मौत की खबर फैलते ही ढाका सहित कई शहरों में हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों ने मीडिया हाउसों प्रोथोम आलो और डेली स्टार के दफ्तरों में आगजनी और तोड़फोड़ की। सांस्कृतिक केंद्रों और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के आवास को भी निशाना बनाया गया। ईशनिंदा के आरोप में एक हिंदू युवा को पीट-पीटकर मार डाला गया और उसके शव को जलाया गया।
हादी जुलाई 2024 के आंदोलन के नायक थे, जो शेख हसीना सरकार के खिलाफ था। वे भारत-विरोधी बयानों के लिए भी जाने जाते था। उनकी मौत ने राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है, और देश में स्थिरता की चिंताएं बढ़ गई हैं। यह घटना बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि चुनाव नजदीक है।