अपडेटेड 21 July 2024 at 16:32 IST

2 साल में 42 महिलाओं के कत्ल और बोरे में मिले लाशों के टुकड़े, कपा देगी इस नरपिशाच की कहानी

Serial killer: 33 साल के इस सीरियल किलर ने 42 महिलाओं को मौत के घाट उतारने की बात कबूल की है। 42वीं हत्या के बाद वो पुलिस के हत्थे चढ़ा।

Kenya serial killer
कपा देगी इस नरपिशाच की कहानी | Image: X/Republic

World's worst serial killer: दुनिया के सबसे खूंखार सीरियल किलर का जब भी जिक्र होगा तो कोलंबिया के लुइस अल्फ्रेडो गारवितो (Luis Alfredo Garavito) का नाम सबसे पहले आएगा। इसे लोग The Beast serial killer के नाम से भी जानते हैं। लुइस अब इस दुनिया में नहीं है। उसे 132 बच्चों की हत्या के दोष में 1853 साल की सजा सुनाई गई थी। ऐसा ही एक खूंखार सीरियल किलर केन्या की राजधानी नैरोबी से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस नरपिशाच ने अपनी पत्नी समेत 42 महिलाओं की हत्या की है।

33 साल के इस सीरियल किलर का नाम कोलिन्स जुमैसी खलुशा (Collins Jumaisi Khalusha) है। केन्या में राजनीतिक उथल-पुथल और लिंग आधारित हिंसा के बढ़ते मामलों के बीच खलूशा की यह खौफनाक हरकत सामने आई हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने 42 महिलाओं को मौत के घाट उतारने की बात कबूल की है, आरोपी का कबूलनामा सुनने के बाद केन्या पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए। खलुशा 2022 से अब तक 42 महिलाओं की हत्या कर चुका है, 42वीं हत्या के बाद वो पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

कबाड़खाने में फेंके शव के टुकड़े

केन्या पुलिस ने पूछताछ के बाद अभी तक 9 शवों को बरामद किया है। आरोपी हत्या को अंजाम देने के बाद शव के टूकड़े कर एक बोरे में पैक कर देता था। ज्यादातर महिलाओं के शव को उसने बोटी-बोटी में काटा दिया था। पुलिस के सामने उसने शरीर के अंगों को केन्या की राजधानी नैरोबी में एक कबाड़खाने में फेंकने की बात कबूल की है। उसने अपनी पत्नी को भी इसी तरह मौत के घाट उतारा था। मामले के खुलासे के बाद जब पुलिस उसके घर तलाशी लेने पहुंची तो चाकू, औद्योगिक रबर के दस्ताने, नायलॉन की बोरियां और सेलोटेप के रोल बरामद हुए। नैरोबी के कूड़े के ढेर में महिलाओं के शवों का तलाश की जा रही है।

महिलाओं के शवों की तलाश करते स्थानीय लोग और पुलिस (PC- AP)

महिलाओं को देता था लालच

इस भयावह मामले का खुलासा तब हुआ हुआ जब नैरोबी की मुकुरू मलिन बस्तियों में कूड़े के ढेर में 9 महिलाओं के क्षत-विक्षत शव पाए गए। यह जगह स्थानीय निवासियों के लिए एक डंपिंग ग्राउंड है। इसके पास ही खलूशा एक जर्जर कमरे में रहता था। उसने महिलाओं को फुसलाने, मारने और शव फेंक देने की बात कबूल की है। सीरियल किलर महिलाओं को लालच देकर अपने पास बुलाता था। हत्या करने के पीछे क्या मकसद था, हत्या से पहले महिलाओं के साथ किस तरह की दरिंदगी करता था, क्या उसके महिलाओं के साथ रेप भी करता? इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।

Advertisement

कटे हुए अंग और धड़ बरामद

शवों की फॉरेंसिक जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। अधिकांश बोरियों में कटे हुए अंग और धड़ थे और किसी भी शव पर गोली का कोई निशान नहीं मिला है। फॉरेंसिक जांच के मुताबिक एक महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। DNA जांच से दो शवों की पहचान हो गई है। अधिक सड़ने की वजह से कई शवों की पहचान नहीं हो पाई है। जहां महिला के शव मिले हैं वो डंपिंग ग्राउंड एक पुलिस स्टेशन के पास स्थित है। इस वजह से पुलिस की क्षमता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: क्या हिंदुस्तान से अलग है पश्चिम बंगाल? CM ममता बनर्जी के बयान पर मचने लगा हंगामा...बरसी BJP
 

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 21 July 2024 at 16:32 IST